नई दिल्ली: टेनिस जगत को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। स्पने से आने वाले कार्लोस अल्कारेज ने सनसनी मचा दी है। अपना पहला इंडियन वेल्स खिताब जीतने के बाद नोवाक जोकोविच को पछाड़कर वर्ल्ड नंबर 1 स्थान हासिल किया है। 19 वर्षीय अल्कारेज ने रूसी स्टार डेनियल मेदवेदेव की 19 मैचों की जीत की लय को समाप्त कर 6-3, 6-2 से जीत हासिल की और एटीपी रैंकिंग में 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच से आगे निकल गए।
कार्लोस अल्कारेज हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से चूक गए थे, लेकिन अब जोकोविच से आगे निकल गए।इंडियन वेल्स के फाइनल मुकाबले में अल्कारेज ने अच्छी शुरुआत की और 2-0 की शुरुआती बढ़त बना ली। उन्होंने केवल 36 मिनट में शुरुआती सेट जीत लिया। मेदवेदेव के पास अलकराज के आक्रामक खेल का कोई जवाब नहीं था। दूसरे सेट के पहले 10 अंक जीतकर 4-0 की बढ़त बना ली।
पिछले साल अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीतने के बाद पहली बार नंबर 1 पर पहुंचे कार्लोस ने मेदवेदेव को आराम से हराया। अल्कारेज ने ब्रेक प्वाइंट का सामना किए बिना मैच को समाप्त कर दिया और अपने करियर में सनशाइन डबल – इंडियन वेल्स और मियामी की दोनों स्पर्धाओं को जीतने वाले नौवें और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
और पढ़िए –PSL 2023: फखर जमां ने रचा इतिहास…पाकिस्तान सुपर लीग में कर दिया बड़ा कारनामा
र्लोस अल्कारेज अपने हमवतन राफेल नडाल के साथ कम से कम तीन मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गए हैं, नडाल ने 20 साल की उम्र से पहले छह ट्राफियां जीती हैं। अब कार्लोस अल्कारेज को अपने नंबर 1 स्थान को बने रहने के लिए अपने मियामी खिताब का बचाव करना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines