BWF World Championships Highlights: भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। पुरुष एकल मुकाबले में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन को हराया। प्रणय ने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन पर 13-21, 21-15, 21-16 से जीत दर्ज की। इससे पहले एचएस प्रणय ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह प्रकाश पादुकोण (1880, 1983 और 1985) के बाद लगातार तीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। क्वार्टरफाइनल में जीत के बाद प्रणय का मेडल पक्का हो गया है।
इस तरह जीता मुकाबला
इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एक्सलसेन ने पहला गेम 21-13 के स्कोर से आसानी से जीत लिया। जबकि दूसरे गेम में प्रणय ने शानदार वापसी की। प्रणय ने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए 21-15 के स्कोर से जीत दर्ज की। इसके बाद निर्णायक गेम शुरू हुआ।
इसमें प्रणय ने एक्सेलसन को 21-16 से शिकस्त दे दी। इससे पहले दिन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। डेनमार्क के एंडर्स स्कारुप रासमुसेन-किम एस्ट्रुप ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-19 से शिकस्त दी।
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बाहर
इससे पहले भारतीय जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी से हारकर बाहर हो गई। उन्हें चेन किंग चेन और जिया यि फान ने हराया। दुनिया की 19वें नंबर की भारतीय जोड़ी पिछले दो सेशन में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल तक का सफर किया था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines