नई दिल्ली: विराट कोहली एशिया कप के लिए कमर कस रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली भावुक नजर आए। कुछ नंबरों के साथ खेलते हुए विराट ने भारत के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी को याद किया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 14 वां वर्ष मनाया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया जिसमें अपने करियर के “सबसे सुखद और रोमांचक अवधि” के बारे में बात की। कोहली ने कहा कि यह वह समय था जब उन्होंने भारतीय टीम में एमएस धोनी के डिप्टी के रूप में बिताया।
अभी पढ़ें – ICC media rights: विजेता की घोषणा कल होगी, इन चार प्रसारक के बीच टक्कर
विराट को याद आए धोनी
33 वर्षीय स्टार बल्लेबाज 2014 में टेस्ट कप्तान और 2017 में वनडे की कप्तानी संभालने से पहले सभी प्रारूपों में धोनी के लिए लंबे समय तक उप-कप्तान थे। विराट कोहली ने लिखा कि इस आदमी का भरोसेमंद डिप्टी होना सबसे सुखद और रोमांचक अवधि थी। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। 7 + 18।
नंबरों के साथ शेयर की तस्वीर
कोहली ने पोस्ट में एक मैच के दौरान पृष्ठभूमि में धोनी के साथ अपना बल्ला उठाते हुए एक तस्वीर शेयर की। “7+18” धोनी की जर्सी नंबर 7 और कोहली की नंबर 18 है जो कि गुरुवार की तारीख को जोड़कर 25 हो जाता है।
कोहली की वो विराट पारी
कोहली और धोनी ने अपने समय में अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई यादगार साझेदारियां की हैं। उन्होंने जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी 20 विश्व कप के खेल से है, जहां कोहली ने केवल 51 गेंदों में अविश्वसनीय नाबाद 82 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
अभी पढ़ें – ‘किसी को न चुनने की एक चाल बन गई है…’, भारत ए टीम के सलेक्शन पर फूटा इस खिलाड़ी का गुस्सा
कोहली उस तरह के फॉर्म को फिर से हासिल करना चाहते हैं जिसके कारण उन्हें दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में पहचाना गया। खासकर 2016 और 2019 के बीच उन्होंने 27 टेस्ट शतक और 43 एकदिवसीय शतक बनाए हैं, लेकिन इसके बाद से तीन के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं। विराट कोहली फिर से उसी फॉर्म की तलाश में हैं। पाकिस्तान के सामने विराट कोहली का बल्ला हमेशा चला है। फैंस को उम्मीद है कि वे एक बार फिर से 28 अगस्त को पुराने रंग में दिखेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines