हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

BCCI: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, अध्यक्ष पद से हटने के बाद दिया पहला बयान

विज्ञापन

नई दिल्ली: बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी अब बीसीसीआई के नए बोस हैं। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद सौरव गांगुली अध्यक्ष पद से हट गए हैं। अपनी पारी के खत्म होने के बाद सौरव गांगुली ने नई टीम को बधाई दी है।

अभी पढ़ें – वर्ल्ड कप विनर रोजर बिन्नी बेटे के सेलेक्शन की बात चलते ही मीटिंग छोड़ देते थे, मिलिए BCCI के नए बॉस से

गांगुली ने कहा कि मैं रोजर बिन्नी को हार्दिक बधाई देता हूं। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ेंगे और CAB अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

विश्व कप विजेता रोजर बिन्नी को मंगलवार को बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गयाजो सौरव गांगुली की जगह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का संचालन करेंगे। 67 वर्षीय बिन्नी को मुंबई में हुई एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में जय शाह के साथ निर्विरोध चुना गया, जिन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सचिव के रूप में फिर से चुना गया। निर्विरोध चुने गए अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया शामिल हैं।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ये है वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम के रूफ पर जाकर गिरी गेंद, देखें Video

एकमात्र उम्मीदवार थे रोजर बिन्नी

आपको बता दें कि 67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीते हैं। बताया जा रहा है कि बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें