Women’s Premier League: भारत में महिला आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है। पहले सीजन में पांच टीमें भाग लेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग के लिए टीमों की बोली से 4670 करोड़ रुपए की बड़ी रकम हासिल की। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को टि्वटर पर बोली लगाने की कुल कीमत की जानकारी दी।
जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का नाम महिला प्रीमियर लीग रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि बोली राशि से प्राप्त कुल राशि 2008 में पुरुष आईपीएल के उद्घाटन के लिए टीमों की बोली से प्राप्त राशि से अधिक थी। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली रहेंगी। इनकी नीलामी हो चुकी है।
अडानी-अंबानी ने खरीदी टीम
अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद टीम पर पैसा लगाया है। वहीं, रिलायंस ग्रुप ने मुंबई की टीम खरीदी है। बीसीसीआई ने ट्वीट में उन पांच टीमों के नामों का खुलासा किया जिन्होंने टीमों के लिए बोली लगाई थी। अडानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए 1289 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली जीती। मुंबई फ्रेंचाइजी को इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में जीता था। बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 901 करोड़ रुपये में मिली।
मार्च में खेला जाएगा महिला IPL
बताया जा रहा है कि महिला आईपीएल मार्च में खेला जाएगा। इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया। इससे पहले महिला आईपीएल को लेकर खिलाड़ी की नीलामी भी होनी है। पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines