AUS vs ENG: 16 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले टी20 विश्वकप से पहले सभी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच (AUS vs ENG) भी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरूआत 9 अक्टूबर को की जाएगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
अभी पढ़ें – बुमराह-जडेजा के बिना भी World Cup जीतेगी टीम इंडिया… रवि शास्त्री ने 1 लाइन में बता दिया खास प्लान
ऑस्ट्रेलिया ने पहले और बाकी के दो मैचों के लिए अलग- अलग टीम का ऐलान किया है ताकि उनके मुख्य खिलाड़ियों को भी आराम दिया जा सके और किसी पर भी लोड नहीं आए। 9 अक्टूबर को पर्थ में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पांच प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिसमें चार अहम गेंदबाज भी शामिल हैं।
इन पांच खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस कर एडम ज़म्पा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी कैनबरा में होने वाले सीरीज के अंतिम दो टी20 मुकाबलों का हिस्सा होंगे। इन पांचों की जगह सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिचेल स्वेपसन, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है।
पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम : आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंगलिस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिचेल स्वेपसन, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन।
वहीं दूसरे और तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की वापसी हो रही है। वे चोट के चलते टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे थे। स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप की टीम में भी शामिल है और टीम को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अभी पढ़ें – Women Asia Cup 2022: पाकिस्तान की ये 1 खिलाड़ी टीम इंडिया पर पड़ी भारी, 13 रनों से मिली करारी हार
अंतिम दो टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम : आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंगलिस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, केन रिचर्डसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines