हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AUS vs ENG: कैच लपकने के लिए डेविड वार्नर ने लगाई छलांग, सिर के बल गिरे धड़ाम, देखें वीडियो

विज्ञापन
aus vs eng david warner

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमों के बीच एक्शन देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर न्यूजीलैंड में ट्राय सीरीज खेली जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेले जा रहे हैं। तीन मैचों की टी 20 सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 178 रन ठोक डाले। डेविड मलान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 82 और मोईन अली ने 44 रन कूटे। हालांकि एक-एक रन बचाने की जद्दोजहद में लगे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर को चोट लग गई।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: चोटिल ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस की जगह अफ्रीका ने इस युवा खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: अंबाती रायडू की एक और लड़ाई, अब KKR के सीनियर प्लेयर से भिड़े, देखें वीडियो

सिर के बल गिरे धड़ाम 

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। स्टार्क ने मोईन अली को इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो मोईन ने बल्ले का मुंह खोलते हुए डीप पॉइंट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। गेंद जैसे ही हवा में उड़ी बाउंड्री लाइन के पास खड़े वार्नर ने छलांग लगाई, लेकिन बॉल उन्हें छकाते हुए बाउंड्री पार कर गई।

विज्ञापन

वार्नर गेंद को जज नहीं कर सके और पीछे की ओर धड़ाम से गिर गए। उनका सिर बुरी तरह जमीन पर लगा और वह चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो दौड़कर आए और उन्हें संभाला। थोड़ी देर के लिए वह पवेलियन लौट गए। हालांकि 18वें ओवर में उन्होंने कंकशन और फिटनेस टेस्ट पास कर लिया।

हालांकि जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 11 गेंदें खेलीं और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शायद परेशानी महसूस हो रही थी। यदि वार्नर की चोट बढ़ती है तो टी 20 वर्ल्ड कप में यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका साबित होगा। वार्नर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola