हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs ENG: चीता बन गए बेन स्टोक्स, बाउंड्री के पास छलांग लगाकर बचा लिया छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
aus vs eng Ben Stokes

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट का रोमांच जारी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मैच में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स की शानदार फील्डिंग का वो नजारा देखने को मिला, जिसे देख दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। दरअसल हुआ यूं कि 11वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया 88 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 91 रन की जरूरत थी। मिशेल मार्श 34 और मार्कस स्टोइनिस 22 रन बनाकर खेल रहे थे। इतने में 12वां ओवर सेम कुरेन डालने आए।

स्टोक्स ने बचा लिए 4 रन 

कुरेन ने जैसे ही पहली गेंद डाली, मार्श ने इसे लॉन्ग ऑफ की ओर फ्लाइट करा दिया। इधर बाउंड्री के पास बेन स्टोक्स खड़े थे, जैसे ही उन्होंने हवा में उड़ती गेंद देखी, वह चीते की तरह बॉल पर झपटे और उसे बाउंड्री के अंदर जाने से रोककर बाहर की ओर फेंक दिया। स्टोक्स की ये छलांग इतनी लाजवाब थी कि उनके शरीर का आधा हिस्सा बाउंड्री के अंदर था, इसके बावजूद उन्होंने बॉल को समय रहते बाहर फेंक टीम के लिए 4 अहम रन बचा लिए।

अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ब्रेट ली का बयान…. ‘ टीम इंडिया के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन कार है, लेकिन अफसोस वो गैराज में है ‘

विज्ञापन

अभी पढ़ें – NZ vs BAN: बॉल है या बवाल? एक झटके में जड़ से उखाड़ दिया स्टंप, देखें वीडियो

मार्श को स्टोक्स की शानदार फील्डिंग की वजह से 2 रन ही मिल सके। भले ही स्टोक्स कैच नहीं पकड़ पाए हों, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की ये दूसरी जीत थी। सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola