Asian Games 2023: भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भारत के पुरुष भारतीय बैडमिंटन टीम ने पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को एशियाई खेल 2023 में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ फाइनल में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल जीता।
भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शी युकी के खिलाफ तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में शामिल हुए, जिसे उन्होंने मैच 1 में 22-20, 14-21 और 21-18 से हराया और शानदार शुरुआत की। इसके बाद सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीन के लियांग वीकेंग/वांग चांग को सीधे गेमों (21-15, 21-18) में हराया।
किदांबी श्रीकांत को मिली करारी हार
हालांकि, किदांबी श्रीकांत को ली शी फेंग के खिलाफ 22-24, 9-21 से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मिक्स्ड मैच में साई प्रतीक/ध्रुव कपिला की जोड़ी को 6-21, 15-21 करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे मैच निर्णायक हो गया। निर्णायक मुकाबले में मिथुन मंजूनाथ का सामना चीन के वेन होंग यान से हुआ, जहां वह हार गए। वेन होंग यान ने भारत के खिलाफ 21-12, 21-4 से शनदार जीत हासिल की।
यह भी पढ़ेंः Asian Games में भारत की झोली में एक और पदक, 1500 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर
फाइनल में पहुंचा चीन
दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेंमिफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार 3-2 से जीत हासिल की। तीनों जीत एकल मुकाबलों में आईं। दूसरी ओर, चीन ने जापान को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
भारतीय टीम (एकल): मिथुन मंजूनाथ, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत।
(युगल) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, साई प्रतीक और ध्रुव कपिला।
चीनी टीम (एकल): शी युकी, ली शी फेंग, वेन होंग यान। (युगल) युवा जोड़ी लियांग वेइकेंग और वांग चांग, लियू युचेन और ओउ जुआनयी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines