हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2023: भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे ये स्टार खिलाड़ी, IOA ने किया ऐलान

विज्ञापन
Asian Games 2023 Harmanpreet Singh and Lovlina Borgohain To Be India Flag-Bearers At Opening Ceremony

Harmanpreet Singh Lovlina Borgohain Flag-Bearers: चीन के हांग्जो में एशियाई खेल शुरू हो चुके हैं। इसका उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को होगा। भारत के हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन इस समारोह के दौरान भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

इस बार एशियाई खेलों में कुल 655 भारतीय एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। भारतीय दल के शेफ डी मिशन भूपेंदर सिंह बाजवा ने पीटीआई-भाषा से कहा- ”हम आज काफी विचार-विमर्श के बाद निर्णय पर पहुंचे।”

टोक्यो ओलंपिक्स में जीत चुकी हैं कांस्य पदक

इस बार एशियाई खेलों में दल का नेतृत्व करने वाले दो ध्वजवाहक होंगे। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में यह सम्मान हासिल किया था। वहीं लवलीना बोरगोहेन की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस साल उन्होंने दिल्ली में आयोजित की गई विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं हरमनप्रीत की बात की जाए तो वह हॉकी के वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ्लिकरों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन

2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालिफिकेशन का लक्ष्य

भारत की पुरुष हॉकी टीम 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन के लिए हांग्जो में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखेगी। बाजवा कुश्ती के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित तदर्थ समिति के अध्यक्ष भी हैं। बाजवा वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भी हैं। इसी के साथ वह वुशु एसोसिएशन के चीफ पद को भी संभाल रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola