Asian Games 2023 Day 9 Team India Schedule: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के एथलिटों ने रविवार को कुल 15 मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। ऐसे में सोमवार को भी देश को इनसे कई उम्मीदें होंगी।
लॉन्ग जम्पर शैली सिंह, पोल वाल्टर पवित्रा वेंगतेश सभी फाइनल में एक्शन में होंगे। हालांकि, 2 अक्टूबर को तीरंदाज़ी में मिश्रित टीम और व्यक्तिगत टूर्नामेंट के साथ भारत अपने दिन की शुरुआत करेगा। इस बीच तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में अपना जलवा बिखेरेंगे। वह सोमवार को चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
टेबल टेनिस में इतिहास रचने उतरेगी महिला टीम
हालांकि दिन का सबसे बड़ा मुकाबला टेबल टेनिस में महिला युगल फाइनल होगा। सेमीफाइनल में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी भिड़ेंगी। वे महिला युगल में एशियाई खेलों के इतिहास में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय जोड़ी हैं। उनका सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.15 बजे शुरू होगा।
Asian Games 2023 Day 9 Team India Schedule:
तीरंदाजी:
भारत बनाम मलेशिया – रिकर्व मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन)
भारत बनाम यूएई – कंपाउंड मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन)
सिंगापुर बनाम भारत – कंपाउंड पुरुष टीम (1/8 एलिमिनेशन)
अभिषेक वर्मा, ओजस प्रवीण देवतले, ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी – पुरुष और महिला कंपाउंड व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन)
भजन कौर – रिकर्व महिला व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन)
अंकिता भक्त, अतनु दास, धीरज बोम्मदेवरा – पुरुष और महिला रिकर्व महिला व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन)
डेकाथलॉन
डेकाथलॉन – तेजस्विन शंकर –
100 मीटर – सुबह 6.30 बजे
गोला फेंक- सुबह 8.05 बजे
ऊंची कूद – शाम 4.35 बजे
400 मीटर – शाम 6.40 बजे
स्क्वाश
मिश्रित युगल पहला राउंड – सुबह 10 बजे।
टीम पूल मैच
अभय सिंह और अनाहत सिंह बनाम थाईलैंड – सुबह 10.00 बजे
शतरंज
पुरुष टीम राउंड 4
विदित गुजराती, गुकेश डी., अर्जुन एरीगैस, आर. प्रग्गनानंद- 12:30 अपराह्न
महिला टीम राउंड 4
कोनेरू हम्पी, वंतिका अग्रवाल, वैशाली रमेशबाबू, सविता श्री भास्कर – दोपहर 12:30 बजे
हॉकी
भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 1.15 बजे
बॉस्केटबॉल
भारत बनाम उत्तर कोरिया – दोपहर 1.30 बजे
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines