Asian Champions Trophy Final 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 पर कब्जा जमा लिया है। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता है। ये चौथी बार है, जब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी है। भारत सबसे ज्यादा बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पर शुरुआत में मलेशिया हावी दिखी। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ गई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और आखिरी दो क्वार्टर में 3 गोल दागकर जीत हासिल कर ली।
भारत के लिए खिलाड़ियों ने दागे गोल
भारत के लिए फाइनल में जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा।
मैच में ऐसे हुए गोल
- मुकाबले के 9वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया। भारत के लिए जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए गोल किया।
- फिर 14वें मिनट में मलेशिया के लिए अजराई अबु कमाल ने गोल दागकर वापसी की थी।
- इसकेबाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।
- लगातार 3 गोल दागकर मलेशिया ने टीम इंडिया को 3-1 से पीछे कर दिया था।
- तीसरा क्वार्टर में भारत के लिए कार्थी सेल्वम ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन जुगराज सिंह गोल नहीं दाग सके।
- इस क्वार्टर के आखिर में टीम इंडिया ने 2 गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया।
- हरमनप्रीत के बाद भारत के लिए गुलजंत सिंह ने गोलपोस्ट की ओर शानदार मारा और पहला फील्ड गोल दागा।
मलेशिया के लिए खिलाड़ियों ने दागे गोल
मलेशिया के लिए फाइनल में अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और फिर मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा था। आखिर के कुछ मिनटों में टीम इंडिया ने मैच का रुख पलटा और मलेशिया को 4-3 से हरा दिया।
खिताबी मुकाबले में ऐसा था भारत और मलेशिया टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप
भारत: कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह।
मलेशिया: हफीजुद्दीन ओथमान (गोलकीपर), मुजाहिर अब्दु, मरहान जलील, अशरन हमसामी, फैजल सारी, रजी रहीम, फैज जली, अज़ुआन हसन, अबू कमाल अजराई, नजमी जाजलान, अमीरुल अजहर।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines