हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup Qualifiers में उस बल्लेबाज ने बरपाया कहर, जिसके नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप क्वालीफायर दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। एशिया कप 2022 में छठी टीम का फैसला बुधवार रात हो जाएगा। अब हांगकांग, यूएई और कुवैत के बीच टक्कर है। बुधवार को सिंगापुर-कुवैत और हांगकांग-यूएई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हांगकांग ने मंगलवार को कुवैत के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है।

अभी पढ़ें – ENG vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मैटी पॉट्स बाहर, इस गेंदबाज को मिली जगह

कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हांगकांग के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 17.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। हांगकांग के ओपनर यसीम मुर्तजा ने 33 गेंदों में 46 और कप्तान निजाकत खान ने 43 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

इसके बाद उतरे तीसरे नंबर के बल्लेबाज बाबर हयात ने ऐसा तूफान मचाया कि सब देखते ही रह गए। बाबर ने 30 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के ठोक 176 से ज्यादा की स्ट़्राइक रेट से नाबाद 53 रन कूट अपनी टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी। एक से एक शानदार शॉट खेलकर बाबर ने कुवैत के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली।

बाबर के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
ये वही बाबर हयात हैं, जिनके नाम टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड दर्ज है। बाबर तीन मैचों की तीन ईनिंग्स में 194 रन ठोक चुके हैं। वह टी 20 एशिया कप क्वालिफायर में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में टी 20 फॉर्मेट में खेले गए क्वालिफाइंग ग्रुप के दूसरे मैच में ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली थी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान, प्रियांक पांचाल बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बाबर ने 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के ठोक 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 122 रन जड़ दिए थे। बहरहाल, हांगकांग एशिया कप 2022 क्वालीफायर में 4 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है, देखना होगा कि बुधवार को हांगकांग यूएई के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola