Asia cup 2022: एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका बनी है। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। फाइनल में जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों पर एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पैसों की बारिश की है।
अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ चयन, कार्तिक के चार शब्दों वाले ट्वीट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
श्रीलंका को टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार मिली थी. इसके बाद टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
श्रीलंका को मिले लगभग 1.20 करोड़ रुपए
एशिया कप का फाइनल जीतने पर श्रीलंका को बतौर चैंपियन 1.50 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिली, यानी लगभग 1.20 करोड़ रुपए। जबकि रनरअप पाकिस्तान को 75000 हजार डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपए मिले हैं। आपको बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
हसारंगा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
श्रीलंका टीम के लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उन्होंने टी20 टूर्नामेंट के 6 मैच में 19 की औसत से 9 विकेट झटके हैं। इस दौरान हसरंगा की इकोनॉमी 7.39 की रही। इस टूर्नामेंट में उनका 21 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा। हसरंगा ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 22 की औसत से 66 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा।
श्रीलंका ने छठवीं बार जीता खिताब
एशिया कप का 15वां सीजन खत्म खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 2014 के बाद पहली बार टाइटल अपने नाम किया। यह ओवरऑल श्रीलंका का छठा खिताब है। भारत ने सबसे अधिक 7 बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है, वहीं पाकिस्तान की टीम सिर्फ 2 ही बार इस ट्रॉफी को जीत सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines