हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के अंतरिम मुख्य कोच

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के लिए वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम मुख्य कोच बनाए गए हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को यह ऐलान किया। बीसीसीआई के अनुसार, एनसीए के हेड क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए अंतरिम मुख्य कोच होंगे। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया और 3-0 से जीत दर्ज की। वह राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे।

अभी पढ़ें – Asia Cup Qualifiers: कुवैत ने बदल दिए समीकरण, अब इस मैच पर टिकी निगाहें

 

कोविड के चलते चूक गए द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने टीम के यूएई जाने से पहले COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। बीसीसीआई ने आगे कहा है कि द्रविड़ एक बार नकारात्मक परीक्षण करने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे और बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी जाएगी। लक्ष्मण दुबई में उप-कप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और अवेश खान के साथ शामिल हुए। जिन्होंने हरारे से दुबई की यात्रा की है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: इस नए बैट से 100वां T20 मैच खेलते नजर आएंगे विराट कोहली, जानिए वजन और कीमत

एशिया कप के लिए भारत की स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
स्टैंडबाय- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

(societyofrock.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola