नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2022 के लिए दुबई पहुंच चुकी हैं। यहां दोनों टीमों ने 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले से पहले तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है।
अभी पढ़ें – Asia Cup Qualifiers: कुवैत ने बदल दिए समीकरण, अब इस मैच पर टिकी निगाहें
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बाबर आजम प्रैक्टि्स सेशन के दौरान एक-दूसरे से मिले। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो दिग्गज एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, वहीं वीडियो में नजर आया है कि दोनों गर्मजोशी से मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। इसके बाद विराट बाबर के कंधे पर हाथ रखते हैं और उन्हें कुछ कहते हुए आगे बढ़ जाते हैं। विराट इससे पहले अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान से भी मुलाकात करते नजर आते हैं।
विराट के सपोर्ट में बाबर आजम
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों की इस मुलाकात पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों ने इसे एक दिग्गज का दूसरे दिग्गज से मुलाकात बताया है। उल्लेखनीय है कि अक्सर बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना होती रही है।
बाबर विराट के कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, लेकिन ये बल्लेबाज जब भी एक दूसरे से मिलते हैं, तो इतनी गर्मजोशी से मिलते हैं कि दुनियाभर में छा जाते हैं। बाबर विराट की खराब फॉर्म पर उनका सपोर्ट कर चुके हैं। पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में भी दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान समेत कई खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली से गर्मजोशी से मिले। विराट भी उन्हें पूरा सम्मान और आदर देते हुए नजर आए थे।
एशिया कप के लिए भारत की अपडेट स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। स्टैंडबाय- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – AUS vs NZ: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, तूफानी गेंदबाज की वापसी
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की अपडेट स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines