नई दिल्ली: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। उस जीत में भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ी भूमिका निभाई। चौथे नंबर पर उतरकर जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए। टीम इंडिया अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने मैच की पूर्व संध्या पर जो खुलासा किया है, वह आपको हैरान कर देगा।
अभी पढ़ें – ‘झूलन गोस्वामी को देंगे यादगार विदाई…’, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये बयाननजीबुल्लाह जादरान ने काटा बवाल
दरअसल एक रिपोर्टर ने जडेजा से पूछा: “जड्डू भाई। सबसे पहले हमें अपनी सफलता के पीछे का रहस्य बताएं। आईपीएल खत्म होने के बाद हम अफवाहें सुनते रहे हैं कि जडेजा विश्व कप नहीं खेलेंगे। वह एक साल से चोटिल हैं। उसके बाद आप वापस लौटते हैं और न केवल भारत-पाकिस्तान मैच खेल बल्कि भारत को बड़ी जीत दिलाई। जब आपके बारे में इतनी सारी बातें हो रही हैं तो आप दबाव को कैसे संभालते हैं? क्या आप विचलित हो जाते हैं?” इसके बाद जडेजा का ऐसा जवाब आया जिसने सभी को हैरान कर दिया।
मैं मर गया हूं!
जडेजा ने कहा- “आपने तो बहुत छोटी बात कही कि मैं नहीं वर्ल्ड कप नहीं खेलूंगा। बीच में तो खबर आई थी कि मैं मर गया हूं! तो इससे बड़ी खबर तो हो ही नहीं सकती। जडेजा ने आगे कहा- मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मेरी बात सीधी है – मैदान पर जाना, अच्छा खेलना और बस इतना ही। जहां तक सफलता की बात है। यह नेट्स में अभ्यास करने के बारे में है, उन क्षेत्रों पर काम करना है जिनमें सुधार की आवश्यकता है और यही मैच में काम करता है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: राशिद खान ने टिम साउदी को छोड़ा पीछे, खतरे में शाकिब-अल-हसन का रिकॉर्ड
चोटिल हो गए थे जडेजा
दरअसल, जडेजा इस साल की शुरुआत में चोटिल हो गए थे। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं हो सकते। ये बयान उसी की प्रतिक्रिया पर आया है। हालांकि जडेजा ने यह नहीं बताया कि उन्हें कब और कहां से यह खबर मिली, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि यह सबसे अजीब अफवाह है जो उन्होंने अपने बारे में कभी सुनी है। बहरहाल, जडेजा का प्रदर्शन हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ देखने लायक होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines