हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022 PAK vs AFG: पाकिस्तान के हीरो नसीम शाह का खुलासा- खुद के बल्ले से नहीं ठोके थे छक्के

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के तहत बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो 10वें नंबर के बल्लेबाज और पाकिस्तान के लिए टी 20 डेब्यू करने वाले 20 साल के नसीम शाह रहे। उन्होंने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्के ठोक पाकिस्तान को धमाकेदार जीत दिला दी। नसीम की इस बल्लेबाजी से दुनिया दंग है। 10वें नंबर के बल्लेबाज ने कांटे के इस मैच में अपनी टीम को ऐसी जीत दिलाई जिसने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए। इस जीत के बाद पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई है। 11 सितंबर को उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। जबकि अफगानिस्तान और भारत बाहर हो गई हैं।

अभी पढ़ें – ICC T20 Ranking: ‘किंग हमेशा किंग रहता है…,’ नंबर 1 बल्लेबाज बनने के बाद मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान

नसीम ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा- मुझे खुद के ऊपर पूरा विश्वास था। मैं जानता था कि मैच जिता सकता हूं। मुझे पता था कि इस ओवर में यॉर्कर गेंदें आएंगी। इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार था। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्या बात हुई? इस सवाल के जवाब में नसीम ने कहा- मोहम्मद हसनैन से मेरी पहले भी बात हुई थी कि खुद पर विश्वास रखना चाहिए। हिट तो लग सकता है, हम नेट में भी काफी प्रैक्टि्स करते हैं। उससे मैंने अपना बल्ला बदला और कहा कि मेरा बल्ला ठीक नहीं है। मैंने कहा कि मैं मार सकता हूं और हम मैच जीत गए।

विज्ञापन

पाकिस्तान को जिताने की जिम्मेदारी
नसीम ने आगे कहा- ड्रेसिंग रूम से निकलने के बाद मैं आसिफ भाई के साथ खेल रहा था, मेरी उनसे यही बात हुई कि मैं उन्हें स्ट्राइक देता रहूंगा, लेकिन वह आउट हो गए। इसके बाद मुझे लगा कि अब पाकिस्तान को जिताने की जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है और अल्लाह का शुक्र है कि मैंने पाकिस्तान को जिता दिया।

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1567568664974573570

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: भारत के लिहाज से अहम मैच, अफगानिस्तान ने टीम में किए दो बदलाव

आज सब भूल गए मैं बॉलर हूं
आप काफी टी 20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन ये मैच जिंदगीभर याद रहेगा? इस बात पर नसीम ने कहा- हां बिलकुल क्योंकि ये मैच ऐसा ही था, जब किसी टीम के 9 आउट होते हैं तो किसी की भी उम्मीद नहीं होती कि दसवें नंबर का बल्लेबाज मैच जिता दे, लेकिन मेरा खुद पर विश्वास था। मैं हिटिंग की प्रैक्टि्स खूब करता हूं। ये मेरे लिए यादगार मैच रहेगा। नसीम ने आगे कहा- मेरी बॉलिंग तो अच्छी रही है, लेकिन आज सब भूल गए कि मैं बॉलर भी हूं। नसीम ने कहा- हम यही सोच रहे थे, ये मैच जीतते ही हम फाइनल में पहुंचते, इसलिए मैंने पूरा जोर लगा दिया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola