Asia Cup: एशिया कप का फाइनल श्रीलंका ने जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त दी। पाकिस्तान भले ही खिताब नहीं जीत सका, लेकिन इस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वह एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
अभी पढ़ें – आस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए Indian Team का ऐलान, देखें किसे मिला मौका
एशिया कप 2022 में टॉप रन स्कोरर बने रिजवान ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। फाइनल में रिजवान ने 55 रनों की पारी खेली। इस तरह वह पहले स्थान पर पहुंच गए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली रहे।
रिजवान ने खेले 6 मैच, विराट ने 5 मैच में बना डाले 276 रन
रिजवान ने कुल 281 बनाए हैं, जबकि विराट कोहली के बल्ले से 276 रन निकले। मोहम्मद रिजवान ने 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। वहीं विराट कोहली ने 5 मैचों में 276 रन बनाए। कोहली ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए।
इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर
एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 196 रन बनाए हैं, जबकि श्रीलंका के भानुका राजपक्षे 191 रनों के साथ चौथे स्थान पर रहे। भानुका श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप के लिए Team India का ऐलान, बुमराह-हर्षल की वापसी, कार्तिक को मिला मौका
एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (Top 5 batsmen with highest run scorers in Asia Cup 2022)
मोहम्मद रिजवान – 281 रन
विराट कोहली – 276 रन
इब्राहिम जादरान – 196 रन
भानुका राजपक्षे – 191 रन
पथुम निसंका – 173 रन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines