नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को हरा दिया है। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए, जवाब में थाइलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 74 रन ही बना पाई। दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट लिए।
अभी पढ़ें – India Vs Western Australia: दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत के सामने 169 का टारगेट, अश्विन ने बरपाया कहर
भारत फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ सकता है। दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता टीम भारत से फाइनल खेलेगी।
शेफाली वर्मा ने खेली तेज पारी
ओपनर शेफाली वर्मा ने 42 रनों की तेज पारी खली। अपनी इनिंग में शेफाली ने 28 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और एक छक्का लगाया। जेमिमा रॉड्रिग्स 27 रन बनाया। मंधाना 14 गेंद पर 13 रन बनाकर फनिता माया की गेंद पर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए।
महिला एशिया कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका, मलेशिया, यूएई, बांग्लादेश और थाईलैंड को हराया है। भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं थाइलैंड ने लीग राउंड में पाकिस्तान, यूएई और मलेशिया को हराया था। यह पहला मौका है जब थाईलैंड की टीम क्रिकेट में किसी मल्टी नैशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची है।
थाइलैंड का प्लेइंग XI: नन्नापट कोंचारोएंका, नथाकन चंथम, नारुएमोल चैवई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, सोर्ननरिन तिपोच, फानिता माया, रोसेनन कोनोह, नटाया बूचथम, ओनिचा कोंचोफू, तिपाचा पुट्टावॉन्ग, नंथिता बूंसुखम।
अभी पढ़ें – PAK vs BAN: ‘क्या जबरदस्त शॉट है’…बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान…देखें VIDEO
भारत का प्लेइंग XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेनुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines