हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022 IND vs PAK: इतने रुपये में मिल रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट, सामने आया ये ट्विस्ट

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) क्रिकेट मैच हमेशा ब्लॉकबस्टर होते हैं। इनमें हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ती है और अब ऐसा ही दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस टिकट के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। 28 अगस्त को एशिया कप 2022 के तहत होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बुधवार सुबह टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार क्रिकेट फैंस को टिकट खरीदने में ट्विस्ट सामने आया। जो प्रशंसक भारत-पाकिस्तान खेल के लिए पास खरीदना चाहते थे, उन्हें टूर्नामेंट के दो अन्य मैचों के टिकट भी खरीदने पड़े।

20 हजार से ज्यादा खर्च
खलीज टाइम्स ने दुबई में रहने और काम करने वाले कुछ क्रिकेट फैंस से बात की। अल ऐन में रहने वाले शोएब खान ने मीडिया आउटलेट को बताया कि उन्होंने प्लेटिनम लिस्ट वेबसाइट में लॉगइन करने के लिए एक साथ चार कंप्यूटरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली था कि मैं 20 मिनट के भीतर पास खरीदने में कामयाब रहा।” खान ने अपने मंथली किराना बजट का आधा हिस्सा टिकट पर खर्च किया। उन्होंने पास के लिए 986 दरहम यानी 21,400 भारतीय रुपयों का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अन्य मैचों को देखने की प्लानिंग नहीं की है। वे दो मैचों के अन्य पास को दोस्तों या परिवार के सदस्यों को देंगे। खान पहली बार स्टेडियम में मैच देखने के लिए अपनी पत्नी के साथ जाने के लिए तैयार हैं।

ढाई घंटे कतार में इंतजार
एक अन्य प्रशंसक शहजादा यूसुफ ने कहा कि उन्होंने एक प्रीमियम टिकट पाने के लिए ढाई घंटे कतार में इंतजार किया। टिकट पर 1,038 दरहम यानी करीब 22,500 खर्च करने वाले यूसुफ ने कहा कि उस अनुभव के लिए इतने पैसे खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। यूसुफ ने कहा, “भारत बनाम पाकिस्तान का मैच एक बार ब्लू मून में होता है।” उन्होंने कहा कि वह मैच के अंत में जश्न मनाएंगे, भले ही कोई भी जीता हो क्योंकि उनकी मां पाकिस्तानी थीं और उनके पिता भारतीय थे। दुबई निवासी अब्दुल्ला हफीज को पहले बैच में टिकट मिला। हालांकि, वह आठ घंटे तक कतार में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सुबह 10 बजे लॉग इन किया और बिक्री शाम 6 बजे लाइव हुई। हफीज ने कहा कि टिकट के इंतजार में उनके आगे 400 लोग थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola