नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का एक और मैच रविवार को खेला गया। इस मैच में भारत को 5 विकेट से हार मिली। मैच एक बार फिर रोमांच के चरम तक गई। आखिरी ओवर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी जान लड़ाते रहे। प्रेशर गेम में जो टीम दवाब को अच्छे से झेलती है वे जीत जाती है। ऐसा कल भारत-पाक मैच में हुआ। पाक खिलाड़ियों ने दवाब को अच्छे से झेला, नतीजा सबके सामने है। हालांकि मैच के बाद कुछ लोग युवा तेज गेंदबाज के खिलाफ अर्शदीप सिंह के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
अभी पढ़ें – रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता पाकिस्तान, रिजवान ने खेली 71 रनों की पारी
अर्शदीप सिंह को बनाया जा रहा है विलेन
अर्शदीप सिंह से मैच में आसिफ अली का कैच छूट गया था। जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। आसिफ अली ने कैच ड्रॉप होने के बाद चौके-छक्के भी मारे, अंत में भारत ने मैच गंवा दिया और फैन्स ने इस ड्रॉप कैच को ही हार का कारण भी बताया। हालांकि उन्होंने मैच का आखिरी ओवर किया और भारत को मैच जीताने की भरपूर कोशिश की। सोशल मीडिया पर अर्शदीप को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, खासकर आखिरी ओवर में, जहां उन्होंने आसिफ अली को आउट करके मैच रोमांचक बना दिया। हालांकि उनकी शानदारी गेंदबाजी पर भारी उनकी एक गलती पड़ गई।
विराट कोहली ने किया बचाव
आलोचना के बीच भारत के सीनियर्स खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर अर्शदीप की बचाव कर रहे हैं। विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर किसी से गलती हुआ है। मैंने भी गलती की है। हर खिलाड़ी को बुरा लगता है लेकिन टीम का माहौल काफी अच्छा है, ऐसे में सभी सीनियर खिलाड़ी जूनियर प्लेयर्स को बैक करते हैं, हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है।
हरभजन ने आलोचकों को लताड़ा
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा कि अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद कीजिए, कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता है। हमें अपने लड़कों पर गर्व है, पाकिस्तान ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला और वे जीते। वहीं, इरफान पठान ने भी अर्शदीप का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा कि अर्शदीप एक मज़बूत इंसान है, उसी तरह बने रहो।
अभी पढ़ें – रोहित-राहुल ने कर दी छक्कों की बारिश, उर्वशी की कातिल मुस्कान ने लूट ली महफिल
मोहम्मद हफीज अर्शदीप के सपोर्ट में ट्वीट किया
अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान से भी सपोर्ट मिल रहा है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज अर्शदीप के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सभी भारतीय फैंस से अपील की।
हफीज ने कहा कि खेल में गलती होती है, क्योंकि हम इंसान हैं। इन गलतियों पर किसी को नीचा न दिखाएं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में अर्शदीप को भी टैग किया। हफीज के अलावा कई पाकिस्तानी फैंस भी अर्शदीप के सपोर्ट में उतरे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines