नई दिल्ली: भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया, हालांकि वे क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं रहे लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में बड़ा कीर्तिमान गढ़ा।
रोहित शर्मा बुधवार को टी 20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। रोहित शर्मा ने 134 मैचों की 126 ईनिंग्स में कुल 3514 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – हार्दिक पांड्या ने लगाई लंबी छलांग, राशिद खान की वजह से तबरेज शम्सी की कुर्सी खतरे में
अभी पढ़ें – किदांबी श्रीकांत जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे, लक्ष्य-साइना नेहवाल हारीं
टी 20 इंटरनेशनल में 4 शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज
रोहित शर्मा टी 20 इंटरनेशनल में 4 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उनका औसत 32.23 का है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित ने हाल ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा है। गुप्टिल के 121 मैचों में 3497 रन हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं।
जड़े हैं 165 छक्के
रोहित शर्मा ने टी 20 इंटरनेशनल में कुल 165 छक्के जड़े हैं। जबकि उनके नाम 314 चौके दर्ज हैं। हिटमैन अब छक्के लगाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल से 7 छक्के दूर हैं। गुप्टिल ने 172 छक्के जड़े हैं। उनके नाम 27 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines