हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia cup 2022: आज बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच भिडंत, जो जीता सीधे पहुंचेगा टॉप 4 में, देखें किस टीम का पलड़ा भारी?

विज्ञापन
Asia cup 2022 Bangladesh vs Sri Lanka

Asia cup 2022: एशिया कप में आज ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी। दुबई स्टेडियम में खेला जाने वाला टूर्नामेंट का ये पांचवा मुकाबला होगा। इस मैच में जीत दर्ज कर दोनों ही टीमें एशिया कप में मैच जीतकर दो प्वाइंट हासिल करना चाहेंगी।

आज के मैच में बात सिर्फ दो प्वाइंट की नहीं है। ये मैच दोनों टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ही टीमें आफगानिस्तान से अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वो एशिया कप के टॉप-4 में जगह पक्की कर लेगी।

अभी पढ़ें – हार्दिक पांड्या ने लगाई लंबी छलांग, राशिद खान की वजह से तबरेज शम्सी की कुर्सी खतरे में

विज्ञापन

हेड टू हेड श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

एशिया कप में श्रीलंका, बांग्लादेश पर हमेशा हावी रही है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 13 बार आमने-सामने की लड़ाई हुई है, जिसमें श्रीलंका ने11 में जीत हासिल की हैं, वहीं बांग्लादेश सिर्फ 2 मैच में ही श्रीलंका को हरा सका है। यानी एशिया कप में बांग्लादेश, श्रीलंका से कहीं पीछे नजर आती है।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, महमुदउल्लाह, मोसद्देक हुसैन, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन तस्कीन, अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs HK: कप्तान रोहित शर्मा ने गढ़ा नया कीर्तिमान, बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दनुष्का गुनातिलका, भानुका राजापक्षा, वनिंदु हसरंगा, दसून शनका, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola