नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में अफगान टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए एक के बाद एक कई विकेट झटक लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को राशिद खान और मुजीबुर रहमान की शानदार गेंदबाजी ने घुटनों पर ला दिया। स्टार स्पिनर राशिद खान ने जहां 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके, तो वहीं रहमान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले।
बने दूसरे नंबर के गेंदबाज
इन तीन विकेट के साथ ही राशिद खान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। राशिद टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज बन गए। राशिद टिम साउदी के 114 विकेटों को पीछे छोड़ 115 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए। खास बात यह है कि राशिद ने महज 68 टी 20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। वे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। उन्होंने 53 मैचों में ये कारनामा किया था।
जल्द तोड़ देंगे शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड
टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड बांग्लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। शाकिब ने 100 मैचों की 97 ईनिंग्स में 121 विकेट चटकाए हैं। इस तरह राशिद शाकिब से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं, लेकिन खास बात यह है कि अभी दोनों गेंदबाज एशिया कप में खेल रहे हैं। ऐसे में राशिद को शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए थोड़ा और जोर लगाना होगा। राशिद टी 20 में एक स्पिनर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अब तक कुल 474 विकेट चटकाए हैं। शारजाह में उनका रिकॉर्ड शानदार है। वे 6 टी 20 इंटरनेशनल में 12 विकेट झटक चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines