Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने नाम कर लिया है। सीरीज हारने के बाद भी इंग्लैंड की टीम जमकर मुकाबला कर रही है। दोनों देश के बीच सीरीज का पांचवां मुकाबला दे ओवल में खेला जा रहा है। ओवल टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लिश टीम ने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल तीसरे दिन जब इंग्लिश टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी तो उससे पहले प्री मैच लाइन अप में प्लेसर्स की जर्सी ने हर किसी को हैरान दिया।
इंग्लैंड के प्लेयर्स खुद के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर नहीं उतरे थे। सभी प्लेयर्स ने एक-दूसरे के नाम की जर्सी पहनी थी। टीम ने डिमेंशिया से पीड़ित लोगों की तकलीफ को सबके सामने लाने की कोशिश की। दरअसल इंग्लिश टीम ने इसलिए एक दूसरे के नाम की जर्सी पहनी, ताकि भम्र की उस स्थिति की तरफ सबका ध्यान खींच सके, जो डिमेंशिया से पीड़ित लोग अनुभव करते हैं। कैसे डिमेंशिया से जूझने वाले लोग अपनी यादें धीरे-धीरे खो देते हैं। इसी वजह से प्लेयर्स ने एक-दूसरे के नाम की जर्सी पहनी।
सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही 2-1 से आगे है। 5वां टेस्ट इंग्लैंड जीत भी जाता है तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी और ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगी। ऐशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में टी तक चार विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines