हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ashes 2023: लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से भिड़े MCC मेंबर्स, तीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

Ashes 2023: विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले प्रतिष्ठित लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में बदसूरत दृश्य देखने को मिला। जब एमसीसी के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया। दूसरे एशेज टेस्ट के अंतिम दिन के पहले सत्र की समाप्ति के बाद प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे। तभी MCC के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव किया।

और पढ़िए – नाथन लायन एशेज से बाहर, कप्तान पैट कमिंस ने किया कंफर्म

जॉनी बेयरस्टो के रन आउठ से हुआ विवाद

लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ हुए बुरे बर्ताव मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। ये एक्शन MCC यानी मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने लिया है। MCC ने इस पूरे मामले में अपने 3 सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है। लंच के तुरंत बाद जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने के बाद, गुस्साए अंग्रेजी प्रशंसकों ने नारे लगाए। जब पैट कमिंस और उनके खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से ऊपर जाने के लिए लॉन्ग रूम में चले गए तो उपहास जारी रहा। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर सदस्यों के साथ बहस करने लगे। तभी वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें धक्का दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा “ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधन ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब [एमसीसी] से लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन लंच के दौरान सदस्यों के क्षेत्र में दर्शकों से जुड़ी कई घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया है।

और पढ़िए – ‘बेन स्टोक्स सबसे जुझारू खिलाड़ी’, लॉर्ड्स टेस्ट पर आया विराट कोहली का रिएक्शन

एमसीसी ने लिया एक्शन

एमसीसी ने इस घटना के बाद जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलियाई टीम से माफी मांगी है। बयान में कहा गया कि जांच होने तक उन्हें लॉर्ड्स में वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारा मानना ​​है कि कम संख्या में सदस्यों का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य था। इस तरह का व्यवहार करना पूरी तरह से क्लब के मूल्यों के ख़िलाफ़ है।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola