नई दिल्ली: लॉर्ड्स में एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग गया। स्पिनर नाथन ल्योन को चोट लग गई है। दूसरे दिन के अंतिम सत्र के दौरान ल्योन दाहिनी पिंडली की चोट के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। उन्हें फील्डिंग करते हुए ये चोट लगी।
दर्द से कराह उठे ल्योन
37वें ओवर में बाउंड्री लाइन की ओर गेंद का पीछा करते हुए ल्योन को चोट लग गई। इसके बाद वह दर्द से कराह उठे। ल्योन लड़खड़ाते हुए मैदान के किनारे तक पहुंचे, जहां फिजियो ने उन्हें देखा। फिर उन्हें रस्सी के सहारे पवेलियन ले जाना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि रात को ल्योन का असेसमेंट किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खड़ी हो सकती है समस्या
यह ल्योन के लिए एक भी एक बड़ा झटका साबित होगा। वह अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। वह लगातार 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले विशेषज्ञ स्पिनर भी बन गए हैं। अगर ल्योन की चोट जारी रही तो ऑस्ट्रेलिया के पास एक विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी हो जाएगी और उसे स्पिन के लिए ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की ओर रुख करना होगा। श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी भी फ्रेम में आ जाएंगे। मर्फी ने इस साल की शुरुआत में नागपुर में भारत के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सात विकेट लिए थे। ल्योन की इंजरी पर अपडेट शुक्रवार को शेयर किया जाएगा।
ल्योन ने लिया क्रॉले का विकेट
ल्योन ने 13 ओवर में 35 रन देकर अब तक 1 विकेट चटकाया है। उन्होंने ओपनर जैक क्रॉले को एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रॉले ने 48 गेंदों में 5 चौके ठोक 48 रन बनाए। फिलहाल इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं और वह 173 रनों से पीछे चल रही है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines