हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंगद बेदी ने दुबई में फहराया पताका, स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता गोल्ड, पिता को किया समर्पित

अंगद बेदी ने दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए इसे अपने पिता को समर्पित किया है।

विज्ञापन
Angad Bedi Emotional Post

नई दिल्ली. अंगद बेदी का परिवार मौजूदा समय में काफी बुरे दौरे से गुजर रहा है। हाल ही में उनके पिता बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का देहांत हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 में खास उपलब्धि हासिल करते हुए अपने पिता को गौरवान्वित महसूस कराया है। भारतीय एथलीट ने दुबई में आयोजित 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होने यहां विकट परिस्थितियों में केवल हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया है।

बेदी ने इस पल का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में वह गोल्ड मेडल के साथ नजर आ रहे हैं। 40 वर्षीय बेदी के इस सफलता पर उनका पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा, शोएब मलिक के बेटे का जन्मदिन आज; इजहान के लिए दोनों ने लिखा भावुक पोस्ट

विज्ञापन

भारतीय एथलीट ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ‘दिल नहीं था… हिम्मत जवाब दे रहा था… शरीर साथ नहीं दे रहा था… ना मन लग रहा था, लेकिन एक ताकत आगे बढ़ने पर मजबूर कर रही थी। मेरे लिए यह अच्छा समय नहीं था। मेरा सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं है, लेकिन कैसे किया। यह गोल्ड मेरे दिल के हमेशा करीब रहेगी। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद पिताजी। मुझे आप बहुत याद आते हैं. यह जीत आपको समर्पित है।’

यही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी नेहा धूपिया और अपने कोच भी धन्यवाद कहा है। बेदी ने लिखा है, ‘मेरे कोच का भी धन्यवाद, जो इस सफर में मेरे साथ रहे। मेरी डॉक्टर को भी शुक्रिया और मेरी पत्नी नेहा धूपिया का भी दिल से धन्यवाद, जो उन्होंने मुझे झेला। क्योंकि आपके पास और कोई पसंद नहीं थी।’

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola