Alvida 2022: वक्त पल-पल में बदल रहा है और ये साल भी धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। ये साल देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद खास रहा। अगर स्पोर्ट्स जगत की बात करें तो इस साल कई बड़े-बड़े इवेंट्स आयोजित किए गए। इन सभी प्रतियोगिताओं में कई ऐसे खास पल देखने को मिले जो जीवनभर खेल प्रेमियों के दिल में रहेंगे। इन पलों को यादगार बनाने में कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो सालभर अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहे। इसमें कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों का भी नाम है।
Alvida 2022: सालभर सुर्खियों में रहे ये खिलाड़ी
1. सूर्यकुमार यादव
2022 में किसी भी बड़े क्रिकेटर से ज्यादा सूर्य कुमार यादव की बातें हुईं। ये साल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। 31 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सूर्य कुमार आज टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। सूर्या ने इस साल 31 पारियों में 46.56 के एवरेज और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए। इनमें दो शतक और 9 फिफ्टी शामिल हैं। उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ने 2018 में दो शतक बनाए थे।
2. हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए ये साल बेहद खास रहा। IPL 2022 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को रिटेन नहीं किया। हार्दिक नई टीम गुजरात टाइटंस से जुड़े और उसके कप्तान बन गए। उनके लिए गुजरात ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए। हार्दिक ने अपनी पूरी कीमत वसूल करवाई और टीम को पहली ही बार में चैंपियन बना दिया। उन्होंने IPL के 15वें सीजन के 15 मैचों में 487 रन बनाए और 8 विकेट लिए।
3. विराट कोहली
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ये साल बेहद खास रहा। इस साल की शुरुआत में उन्होंने टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और खराब फॉर्म से भी जूझ रहे थे लेकिन एशिया कप में उन्होंने दमदार वापसी की और फिर भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी तो इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। विराट इस पारी और अपने फॉर्म को लेकर साल भर सूर्खियों में रहे। उन्होंने इस साल अपनी 71वीं सेंचुरी भी जड़ दी और दो साल का सूखा खत्म कर दिया।
4.मीराबाई चानू
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने 49kg कैटगरी में कुल 201kg वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मीराबाई ने स्नैच में 88kg और क्लीन एंड जर्क में 113kg वजन उठाया।
5. निकहत जरीन
कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कार्ली को एकतरफा शिकस्त दी। पांचों जजों ने एकमत होकर 5-0 से निकहत को विजेता घोषित किया।
6. लक्ष्य सेन
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी को शिकस्त देकर गोल्ड जीता। लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21- से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
7. नीरज चोपड़ा
भारतीय को ओलंपिक को गोल्ड जीताने वाले नीरज चोपड़ा ने चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में तो भाग नहीं लिया लेकिन उन्होंने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका।
8. सुनील छेत्री
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में इस साल नया कीर्तिमान रचने का काम किया। सुनील छेत्री अब संयुक्त पांचवें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सुनील छेत्री ने हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में उन्होंने अपना 84वां गोल किया और नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा सुनील छेत्री को फीफा ने भी सम्मानित किया और उन्हें रोनाल्डो और मेसी के साथ खड़ा करते हुए एक पोस्टर भी जारी किया।
9. पीवी सिंधु
पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बैडमिंटन के महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराया। कॉमनवेल्थ में महिला सिंगल्स बैडमिंटन मुकाबलों में यह सिंधु का पहला गोल्ड मेडल रहा।
10. अमित पंघाल
कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के फ्लाईवेट कैटेगरी (48-51 किग्रा) के फाइनल में अमित ने इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अमित ने इंग्लिश बॉक्सर को 5-0 से हराया। इसी के साथ अपना विजय रथ जारी रखा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines