Ajay Jadeja Dance in Dressing Room AFG vs AUS: अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहा मुकाबला एक बार फिर एक और ‘अपसेट’ की ओर बढ़ रहा है। 15 ओवर के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिर चुके हैं। हालांकि इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस भी सामने आई। जहां एक ओर वॉर्नर-राशिद के बीच कहासुनी हो गई तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम में हो रही हलचल की अंपायर से शिकायत कर दी। हालांकि इस दौरान अजय जडेजा ने इस शिकायत पर जमकर मजे लिए।
ये वाकया छठे ओवर बाद देखने को मिला। छठे ओवर में मिचेल मार्श के आउट होने के बाद लाबुशेन क्रीज पर आए। इस दौरान अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम के अंदर हलचल बढ़ने लगी। जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का ध्यान भटकने लगा। इसके बाद लाबुशेन ने अंपायर से इसकी शिकायत की, तो थोड़ी ही देर बाद अफगानिस्तान के मेंटर अजय जडेजा मजाकिया अंदाज में डांस करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख क्रिकेट फैंस की हंसी छूट गई। जडेजा का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
इस विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सफलता में जडेजा का अहम योगदान रहा है। सितंबर 2023 में टीम के मेंटर के रूप में नियुक्त किए गए अजय जडेजा ने टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभाई है।
https://twitter.com/realsimente/status/1721890960123248955
https://twitter.com/Swetha_little_/status/1721891597477089545
अफगानिस्तान की टीम पर भी जडेजा का प्रभाव काफी रहा है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने टूर्नामेंट में अब तक चार जीत दर्ज की है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में है। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अफगानिस्तान ने 2023 संस्करण से पहले दो विश्व कप में केवल एक जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: AFG Vs AUS: किस बात पर गुस्से से लाल हुए डेविड वॉर्नर? राशिद खान से हो गई कहासुनी
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines