नई दिल्ली: पहले टी 20 वर्ल्ड कप की बात हो या फिर 2011 वनडे वर्ल्ड कप की। इस पर बात हमेशा बहस रही है कि क्या किसी एक व्यक्ति को वर्ल्ड कप जीत का क्रेडिट दिया जाना चाहिए। क्या टीम एफर्ट को ही इंडिविजुअल अचीवमेंट मान लेना सही है? अब तक इस पर बहस जारी है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS T20I: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! मैच होगा या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेट
निसंदेह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने 2007 टी 20 वर्ल्ड कप जीता था, वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी 20 वर्ल्ड कप 2007 में अपने बल्ले से टीम को बड़ा योगदान किसने दिया था?
टूर्नामेंट में बनाए सबसे ज्यादा रन
इस सवाल का जवाब है गौतम गंभीर। जी हां, पहले मैच से लेकर आखिरी तक गौतम गंभीर ही वह बल्लेबाज थे, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन ठोके। 24 सितंबर को टीम इंडिया 2007 वर्ल्ड कप की जीत को सेलिब्रेट कर रही है। निसंदेह गंभीर टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे।
उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों की 6 ईनिंग में 227 रन बनाए। उनका औसत 37.83 और स्ट्राइक रेट 129.71 का था। उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तो गंभीर ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि सब दंग रह गए। गंभीर ने ओपनिंग करते हुए 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के ठोक 138 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 75 रन ठोक डाले थे। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेली थी।
अभी पढ़ें – ‘मतलबी हैं बाबर-रिजवान, इनसे छुटकारा मिले…’, शाहीन अफरीदी के ट्वीट ने लगाई आग!
लिस्ट में दूसरे स्थान पर
गौतम गंभीर 2007 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन थे, जिन्होंने 6 मैचों की 6 ईनिंग में 265 रन बनाए थे। उनका औसत 88 का था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो धोनी ने 7 मैचों की 6 ईनिंग में 30 से ज्यादा की एवरेज से 150 रन बनाए थे। धोनी इस लिस्ट में 12वें नंबर पर थे। जबकि टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह 13वें स्थान पर थे। उन्होंने 6 मैचों की 5 ईनिंग में 148 रन बनाए थे। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 30 गेंदों में 70 रन की ऐतिहासिक पारी शामिल है।
आरपी सिंह ने की थी शानदार गेंदबाजी
वहीं गेंदबाजों की बात करें तो फाइनल में आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, एस श्रीसंत और इरफान पठान ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। आरपी सिंह ने 3, इरफान पठान ने 3, जोगिंदर शर्मा ने 2 और श्रीसंत ने एक विकेट चटकाया था। टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट आरपी सिंह ने लिए थे। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए। जिसमें 13 रन देकर 4 विकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines