ZIM vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को भी इस सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनको नेशनल टीम में मौका मिल रहा है और वो इसे पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं।
डेब्यू मैच में जड़ा तूफानी अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के लिए इस पहले मैच में डेब्यू करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 38 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। एक समय पर उनकी पारी 34 गेंदों में 33 रनों के स्कोर पर थी लेकिन इसके बाद उन्होंने मसेकसा की 4 गेंदों पर 3 छक्के जड़ते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 41 गेंदे खेलते हुए 51 रन बनाए। उनका ये पचास इसलिए खास है क्योंकि जिस समय वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टीम की स्थिति खराब थी और महज 55 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे।
प्रीटोरियस ने भी किया शानदार आगाज
ब्रेविस के साथ साथ ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस भी अपने टेस्ट डेब्यू पर कमाल की पारी खेल रहे हैं. एक समय 23 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे तब प्रीटोरियस बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने पारी को संभालते हुए महज 53 गेंदों में शतक जड़ा और ब्रेविस के साथ मिलकर टीम के लिए अहम साझेदारी निभाई। खबर लिखे जाने तक वो 84 गेंदों में 82 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई
साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो कि टीम के खिलाफ ही जाता दिखाई दिया। 23 रन के स्कोर पर टीम ने अपने पहले 3 विकेट गंवा दिए. इसके बाद 55 के स्कोर पर टीम के 4 विकेट चले गए। टीम नाजुक स्थिति में थी लेकिन टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे ब्रेविस और प्रीटोरियस की जोड़ी कुछ और ही ठान के आई थी. दोनों ही खिलाड़ियों ने 95 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
ये भी पढ़िए- दूसरे टेस्ट से कौन होगा बाहर? 2 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार, वापसी के लिए 36 शतक जड़ने वाला तैयार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
7 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
59 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines