ODI World Cup 2011: टीम इंडिया ने आज यानी 2 अप्रैल के दिन वनडे विश्व कप 2011 का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया था। फाइनल में गौतम गंभीर और एमएस धोनी ने शानदार पारियां खेली थी। हालांकि इस पूरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह का जलवा देखने को मिला था। युवराज ने बल्ले और गेंद दोनों से टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाए थे। टूर्नामेंट में युवराज को 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 362 रन
युवराज सिंह का वर्ल्ड कप 2011 में बल्ला जमकर चला था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 362 रन बनाए थे। जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल था। इस दौरान 4 बार युवराज नाबाद रहे थे। वेस्टइंडीज के साथ खेले गए टूर्नामेंट के 42वें मैच में युवराज ने शतक लगाया था। इस मैच में युवी ने 113 रन बनाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लिया अपने बल्लेबाज का ‘बदला’, दिग्वेश राठी को दिया करारा जवाब
गेंदबाजी करते हुए चटकाए थे 15 विकेट
वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट लेना रहा था। ये 5 विकेट युवराज ने आयरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए हासिल किए थे। इस मैच में युवराज ने 10 ओवर में महज 31 रन ही खर्च किए थे। इस मैच में भी युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
फाइनल में ऐसा रहा था युवराज का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में भी युवराज का अच्छा प्रदर्शन रहा था। पहले गेंदबाजी करते हुए युवी ने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए युवी 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। फाइनल में कप्तान एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेली थी।
सेमीफाइनल में कैसा रहा था युवराज का प्रदर्शन
सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। इस दौरान बल्लेबाजी में युवराज सिंह फ्लॉप साबित हुए थे। सेमीफाइनल में युवराज बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि गेंदबाजी में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था। गेंदबाजी करते हुए युवी ने 10 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: लखनऊ की पिच से निराश दिखे जहीर खान, क्यूरेटर को लेकर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines