IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंग्लैंड दौरे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) के सीनियर प्रशासक युद्धवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया है। यह जानकारी बोर्ड के करीबी सूत्रों ने दी है। युद्धवीर सिंह क्रिकेट प्रशासन में एक प्रतिष्ठित नाम हैं और उत्तर प्रदेश क्रिकेट से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह UPCA के आजीवन सदस्य भी हैं और पूर्व में सचिव एवं निदेशक जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।
बीसीसीआई ने दिया अहम जिम्मा
युद्धवीर सिंह की नियुक्ति को उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए बड़ा माना जा रहा है। उन्होंने राज्य क्रिकेट को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी क्षमता, अनुशासन और क्रिकेट संचालन के अनुभव को देखते हुए ही BCCI ने उन्हें इंग्लैंड जैसे अहम विदेशी दौरे के लिए भारतीय टीम का मैनेजर बनाया है।
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी नई शुरुआत
टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज कई लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें भारतीय टेस्ट क्रिकेट की एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी।
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अब भारतीय टेस्ट टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। गिल को पहली बार टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
इस दौरे पर एक और खास बात यह है कि मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने लगभग आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिल रहा है। इस दौरे के जरिए भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें युद्धवीर सिंह जैसे अनुभवी प्रबंधन अधिकारी का योगदान भी बेहद अहम साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines