Yograj Singh Statement: इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास से हर कोई हैरान है। सबसे ज्यादा कोहली के रिटायरमेंट ने लोगों को हैरान किया। रोहित ने 7 मई तो कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से अलविदा ली। वहीं अब रोहित और विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले फैसले पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने काफी हैरानी जाहिर की है। योगराज सिंह का मानना है कि इन दोनों अभी टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ना चाहिए था।
निराश दिखे योगराज सिंह
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर योगराज सिंह ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा “विराट एक बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से नुकसान होगा। जब 2011 में कई खिलाड़ियों को या तो हटा दिया गया, रिटायर कर दिया गया या उन्हें रिटायर होने के लिए मजबूर किया गया, तो टीम बिखर गई और अभी तक वापस खड़ी नहीं हो पाई है। लेकिन हर किसी का समय आता है। मुझे लगता है कि विराट और रोहित में अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है।
आगे योगराज ने कहा मैंने युवी से कहा कि जब वह रिटायर हो रहा था, तो यह सही कदम नहीं था। जब कोई चल नहीं सकता, तो उसे मैदान से चले जाना चाहिए। अगर आप युवाओं से भरी टीम बनाते हैं, तो यह हमेशा बिखर जाएगी। शायद विराट को लगता है कि उसके पास हासिल करने के लिए और कुछ नहीं बचा है।
रोहित-सहवाग ने जल्दी लिया संन्यास
योगराज सिंह का कहना है कि “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को रोजाना प्रेरित करने के लिए बस एक व्यक्ति की जरूरत थी, उदाहरण के लिए, सुबह 5 बजे दौड़ने के लिए जाना। रोहित और वीरेंद्र सहवाग दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने बहुत जल्दी संन्यास ले लिया। महानतम खिलाड़ियों को 50 साल की उम्र तक खेलना चाहिए। मैं उनके रिटायर होने से दुखी हूं क्योंकि अब युवाओं को प्रेरित करने वाला कोई नहीं बचा है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 16 अंक के बाद भी इन टीमों को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
43 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
56 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines