Yashasvi Jaiswal Ranji Trophy: विदर्भ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मुंबई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घुटने में चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरे स्टेज के पहले मैच में हिस्सा लिया था।
NCA जाएंगे यशस्वी
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, जायसवाल ने अपने बाएं टखने में दर्द की शिकायत की है और इसलिए उन्हें विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यशस्वी अब अपने टखने की चोट की जांच के लिए बेंगलुरु में एनसीए जाएंगे। यह डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के लिए करुण नायर और कंपनी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा झटका है। अचानक हुए इस घटनाक्रम का मतलब है कि नेशनल सिलेक्टर्स को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक नए नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व का नाम देने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: ‘विराट कोहली को गले मत लगाना’, भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम को किसने दी सलाह?
चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे यशस्वी
बता दें कि यशस्वी को पहले चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने टीम में बदलाव करते हुए उनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया। उन्हें अब शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज के साथ टीम में नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में रखा गया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ डेब्यू किया था।
जायसवाल की जगह कौन करेगा मुंबई के लिए ओपनिंग
जायसवाल के बाहर होने के बाद आयुष म्हात्रे और आकाश आनंद मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करते रहेंगे। मुंबई और विदर्भ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को नागपुर में शुरू होगा। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy: शमी IN, राहुल OUT, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
6 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines