Yashasvi Jaiswal Girlfriend: टीम इंडिया के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ सालों के अंदर ही क्रिकेट की दुनिया में अपना कद काफी बड़ा कर लिया है। आज यशस्वी टीम इंडिया के स्टार बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल ने अलग ही छाप छोड़ी है, जिसके बाद अब ये खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देने वाला है। दूसरी तरफ जायसवाल के रिलेशनशिप को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं चलती है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड भी है। वहीं आज हम आपको जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यशस्वी जायसवाल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन को एकसाथ देखा गया था। इतना ही नहीं आईपीएल मैचों के दौरान भी मैडी हैमिल्टन स्टेडियम में देखा गया है। जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी मैडी हैमिल्टन के साथ तस्वीरें शेयर की है।
मैडी हैमिल्टन ब्रिटेन की रहने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल और मैडी हैमिल्टन एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक जायसवाल की तरफ से मैडी हैमिल्टन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। भारत के मैचों के दौरान भी मैडी हैमिल्टन को स्टेडियम में बैठकर यशस्वी जायसवाल को चीयर करते हुए देखा गया है।
ये भी पढ़ें:- AFG vs SA: पहले मैच से कप्तान बाहर, अब इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
जायसवाल का क्रिकेट करियर
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 टेस्ट और 23 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उनको अभी तक वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। 9 टेस्ट मैचों में जायसवाल 1028 रन बना चुके हैं। जिसमें 3 शतक, 4 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का हाई स्कोर नाबाद 214 रनों का है। जायसवाल ने दोनों दोहरे शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे। इसके अलावा 23 टी20 मैचों में जायसवाल ने 723 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर की बढ़ी मुश्किलें! क्या बंद हो गए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते?
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
42 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines