Yashasvi Jaiswal IPL Record: यशस्वी जायसवाल…कम उम्र का ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ रहा है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में यशस्वी ने ओपनिंग करते हुए बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और नाबाद शतक जड़ा। यशस्वी ने 60 गेंदों में 9 चौके-7 छक्के ठोक 173.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 104 रन जड़े। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने आईपीएल में इतिहास रचा।
आईपीएल में दो शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल आईपीएल में दो शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र पूरी करने से पहले शतक जड़ने का कारनामा किया है। यशस्वी की उम्र 22 साल 116 दिन है। उन्होंने इस उम्र तक आईपीएल में दो शतक अपने नाम कर लिए हैं। आईपीएल में इस उम्र तक ये कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। यशस्वी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही जड़ा था शतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक से पहले यशस्वी ने वानखेड़े में पिछले साल शतक जड़ा था। संयोग से ये शतक भी मुंबई इंडियंस के ही खिलाफ था। उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल 123 दिन थी।
ये भी पढ़ें: Video: दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां
खराब फॉर्म के बाद शानदार वापसी
यशस्वी इससे पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन एमआई के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार वापसी की और रॉयल्स को 8 गेंद रहते 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी। यशस्वी की शानदार वापसी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस को खुश कर दिया है। माना जा रहा था कि यदि उनकी खराब फॉर्म जारी रहती है तो टी-20 स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है, लेकिन अब उन्होंने अपने शानदार शतक से सनसनी मचा दी है।
ये भी पढ़ें: RR vs MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, राजस्थान की जीत में चमके ये 3 खिलाड़ी
T20 करियर का तीसरा शतक
कम उम्र में बड़े कारनामे करने वाले इस युवा बल्लेबाज के नाम अब टी-20 करियर में तीन शतक हो गए हैं। इसमें से दो आईपीएल और एक टी-20 इंटरनेशनल में आया है। जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ चीन के हांगझू में खेले गए एशियन गेम्स में शानदार शतक जमाया था। उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके-7 छक्के ठोक 204 की स्ट्राइक रेट से 100 रन जड़े थे।
ये भी पढ़ें: RR vs MI: फिर उठे हार्दिक पांड्या पर सवाल, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines