Survivor Series: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series है जिसका आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30) को होने वाला है. कंपनी अभी तक चार मैचों का ऐलान कर चुकी है. 2025 के अंत का यह सबसे बड़ा और अंतिम इवेंट होगा. इसका बिल्डअप जबरदस्त अंदाज में किया गया है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच में भी मजा आने वाला है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, कोडी रोड्स और सीएम पंक जैसे दिग्गज शो में एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खैर अब Survivor Series के स्टेज के निर्माण का पहला वीडियो सामने आ गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
WWE Survivor Series 2025 का मंच हुआ लगभग तैयार
Survivor Series का इतिहास बहुत तगड़ा रहा है. हर साल फैंस को इस इवेंट में बड़े सरप्राइज मिलते हैं. कई रेसलर्स को इसी प्रीमियम लाइव इवेंट से पहचान मिली है. 2025 में होने वाला Survivor Series का 39वां संस्करण होगा. यह सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया के पेटको पार्क से लाइव आएगा. स्टेज की पहली झलक देखने को मिल गई है. वीडियो से पता चल रहा है कि अभी वहां पर काम चल रहा है. WWE के कमर्चारी सीटों और टाइटनट्रॉन के साथ तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वॉरगेम्स मैच के केज भी दिखाई दे रहे हैं. वहां पर भी कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. स्टेज इस बार कुछ अलग टाइप का दिख रहा है. ऐसा लगता है कि WWE ने कोई बड़ा बदलाव किया है.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में Brock Lesnar की 19 साल लंबी स्ट्रीक का होगा अंत, 2006 के बाद पहली बार लड़ेंगे बड़ा मैच
WWE Survivor Series 2025 में कौन-कौन से मुकाबले होंगे?
Survivor Series 2025 के लिए अभी तक कंपनी ने चार मुकाबलों का ऐलान किया है. मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न के साथ होगा. पंक की टीम में उनके अलावा रोमन रेंस, द उसोज़ और कोडी रोड्स हैं. वहीं विज़न ग्रुप में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर हैं. इसके अलावा विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम का मुकाबला ओस्का की टीम से होगा. जॉन सीना भी अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. स्टेफनी वकेर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला के खिलाफ दांव पर लगाएंगी.
ये भी पढ़ें:-304 दिन बाद 38 साल के फेमस WWE स्टार की धमाकेदार वापसी, पहले ही मुकाबले में दुश्मन को चटाई धूल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines