WWE Superstars Wish Happy Diwali: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्योहार को सभी काफी पसंद करते हैं. भारत के बाहर भी इसकी झलक देखने को मिलती है. हर साल की तरह इस अवसर पर WWE स्टार्स ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. कंपनी के टॉप रेसलर्स ने भारत के लोगों को खास संदेश दिया है, जिसमें दिग्गज जॉन सीना भी शामिल हैं.
WWE स्टार्स ने फैंस को किया खुश
WWE में मौजूदा समय में भारत का कोई भी सुपरस्टार काम नहीं कर रहा है. इसके बावजूद सभी की नजरें भारतीय फैंस पर रहती हैं. जॉन सीना सभी के चहेते हैं. वह हमेशा बड़े त्योहारों में अपने फैंस को विश करते हैं. इसके लिए उन्हें काफी रोचक रिएक्शन भी मिलते हैं. खैर इस बार जॉन सीना, सीएम पंक, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर, शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटनी, एजे स्टाइल्स, जो हेंड्री, जेड कार्गिल, नाया जैक्स ग्रेसन वॉलर और ड्रू मैकइंटायर ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. WWE इंडिया ने एक्स पर एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई का बड़ा धोखा, चीटिंग से चैंपियनशिप का टिकट किया हासिल
WWE में चल रहा है जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर
WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. अब उनकी सिर्फ चार तारीखें बची हुई हैं. फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं. अभी तक वह अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना कर चुके हैं, जिसमें ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक और एजे स्टाइल्स शामिल हैं. हाल ही में क्राउन ज्वेल में उन्होंने स्टाइल्स को हराया था. सीना ने अपने 23 साल के करियर में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं. रेसलमेनिया 41 में इस साल उन्होंने 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर रिकॉर्ड कायम किया. फ्यूचर में उनके इस रिकॉर्ड को शायद ही कोई तोड़ पाएगा.
ये भी पढ़ें:-2025 में इन 3 फेमस WWE स्टार्स की फूटी किस्मत…चैंपियनशिप छोड़ने पर होना पड़ा मजबूर
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines