WWE Star: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. हाल ही में Crown Jewel में सीना का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था. इस मुकाबले से पहले स्टाइल्स ने ऐलान किया था कि वह 2026 में रिटायर हो जाएंगे. 18 अक्टूबर को स्टाइल्स ने जापान में WWE सुपर शो के दौरान अपने फैंस को संबोधित किया. वहां पर उनका आखिरी एक्शन था. स्टाइल्स ने शिंस्के नाकामुरा से कहा कि वह जापानी भाषा में उनके द्वारा लिखे गए लैटर को पढ़ें. खैर अब नाकामुरा ने भी बड़ी बात कहकर सभी को हैरान कर दिया है.
शिंस्के नाकामुरा ने क्या कहा?
शिंस्के नाकामुरा ने अब एक्नॉलेज किया है कि उनके रिटायरमेंट होने का समय बहुत दूर नहीं है. नाकामुरा ने कह दिया है कि वह भी बहुत जल्द रिटायर होने वाले हैं. उन्होंने कहा,”जापान बहुत ही खास जगह है. खासकर हम जैसे रेसलर्स के लिए. जैसा की एजे स्टाइल्स ने कहा यह एक ऐसी जगह है जहां आप अपन सब कुछ दे सकते हैं. यह दुनिया में कहीं भी सच हो सकता है लेकिन यहां कुछ अलग है. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है. शायद मैं जापानी हूं”.
नाकामुरा ने आगे कहा,”मेरा मानना है कि इस जगह को साझा करने वाले रेसलर्स और फैंस ने भी ऐसा ही महसूस किया होगा. जॉन सीना और एजे स्टाइल्स ने भी यही किया. इन सभी ने रिंग से दूर जाने का फैसला किया है. यह मुझे याद दिलाता है कि मेरा भी समय दूर नहीं है. हालांकि, मेरे पास अभी भी कुछ काम हैं जो करने हैं. मैं अभी भी संघर्ष कर रहा हूं, अभी भी लड़ रहा हूं. यह नहीं जानता कि कल क्या लाएगा. मैं बस यही कर सकता हूं कि इस दिन को अपने पास मौजूद हर चीज के साथ जी लूं. शुक्रिया. काश एक बार और…”.
ये भी पढ़ें:-John Cena का 23 साल का सपना…रिटायरमेंट से पहले होगा पूरा, WWE में इस टाइटल को पहली बार जीतकर रचेंगे इतिहास!
शिंस्के नाकामुरा को नहीं मिली सफलता?
शिंस्के नाकामुरा जब WWE में आए थे तो उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा गया था. हालांकि, उनका रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है. मिड-कार्ड डिवीजन में ही वह ज्यादातर रहे हैं. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली है. रिंग से वह गायब ही रहे हैं. नाकामुरा 45 साल के हो चुके हैं. ऐसा लगता है कि वह भी जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे.
ये भी पढ़ें:-33 साल के पूर्व WWE स्टार ने एक ही वक्त पर 11वां टाइटल जीतकर रचा इतिहास, रेसलिंग वर्ल्ड के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines