The Shield Reunion: WWE में द शील्ड ग्रुप का बहुत बड़ा नाम है. इसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज शामिल थे. 2012 में शील्ड ने मेन रोस्टर में कदम रखा था. एंब्रोज मौजूदा समय में AEW में जॉन मोक्सली नाम से काम कर रहे हैं. फैंस ने शील्ड को बहुत पसंद किया. तीनों स्टार्स ने अपने कार्य से सभी का दिल जीता. खैर दर्शक फ्यूचर में इस तगड़े ग्रुप का रीयूनियन देखना चाहते हैं. शील्ड ग्रुप का भविष्य में एक साथ आना काफी मुश्किल लग रहा है. खुद सैथ रॉलिंस ने इसे लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
शील्ड का रीयूनियन तब होगा, जब जॉन मोक्सली WWE रिंग में आएंगे. मोक्सली अब शायद WWE में नहीं आएंगे. 2019 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद मोक्सली ने AEW में कदम रखा था. तब से वो वहां पर जबरदस्त काम कर रहे हैं. रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस भी कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. खासतौर पर रेंस ने बतौर हील काफी अच्छा काम किया.
GQ के साथ ‘Actually Us’ प्रोग्राम में बातचीत करते हुए सैथ रॉलिंस ने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक सवाल ये भी था कि शील्ड का रीयूनियन कभी हो पाएगा. रॉलिंस ने कहा,”मेरे और रोमन रेंस के बीच कोई खास दोस्ती नहीं है. डीन एंब्रोज (जॉन मोक्सली) अब WWE में नहीं हैं. पता नहीं वो कभी वापस आ पाएंगे या नहीं. संभावना बहुत कम है. शायद एक दिन ऐसा हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का समारोह होगा, जहां हम तीनों एक ही जगह पर एक ही समय में मौजूद रहेंगे. हम एक बहुत ही छोटी संभावना देख रहे हैं. शाद कर्ट एंगल के पास बेहतर मौका है.”
ये भी पढ़ें:-WWE का पूर्व ट्राइबल चीफ बेईमानी से बना चैंपियन, लालटेन से कहर मचाकर करियर में रचा इतिहास
WWE में रोमन रेंस की कब होगी वापसी?
पिछले साल के अंत में सर्वाइवर सीरीज प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ था. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा रोमन रेंस थे. उनकी बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. WWE ने अब उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है. 31 जनवरी 2026 को होने वाले रॉयल रंबल इवेंट में उनकी वापसी होने वाली है. वो मेंस रंबल मैच में एंट्री कर सभी को बड़ा सरप्राइज देंगे.
ये भी पढ़ें:-24 जनवरी को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event का पूरा मैच कार्ड, लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखें?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines