Roman Reigns: Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इस इवेंट को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी जबरदस्त रहा. शो की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई क्योंकि रोमन रेंस ने एंट्री की. रोमन को देख कर फैंस खुश हो गए. रेंस ने इस बार कुछ बड़ी बातें कहीं. वॉरगेम्स मैच को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी. अंत में रेंस ने चैंपियनशिप को लेकर भी बड़ा बयान दिया. रोमन ने साफ कर दिया है कि उन्हें फिर से टाइटल चाहिए.
WWE Raw में रोमन रेंस का बड़ा बयान
रोमन रेंस ने फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा. इसके बाद वह कुछ और कहने वाले थे लेकिन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने एंट्री की. कोडी ने रोमन से वॉरगेम्स टीम में शामिल होने के पीछे की वजह पूछी. रोमन ने कहा कि वह द उसोज़ की वजह से ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वह उनका परिवार है. कोडी ने कहा कि उनकी टीम में रोमन का स्वागत है. इसके बाद सीएम पंक ने एंट्री की.
सीएम पंक, कोडी रोड्स और रोमन रेंस तीनों रिंग में मौजूद थे. सभी ने अपने मतभेद भुलाकर द विज़न का बुरा हाल करने का फैसला लिया. रोमन ने कहा कि वह पंक और रेंस से ज्यादा नफरत पॉल हेमन से करते हैं. रोमन ने अंत में कोडी और पंक से कहा कि टाइटल उनके कंधे पर ज्यादा अच्छा लगेगा. इस दौरान उन्हों पंक और कोडी दोनों को देखा. रोमन ने यह क्लियर नहीं किया कि वह किससे बात कर रहे थे. पंक ने रोमन से पूछा कि वह किस टाइटल की बात कर रहे हैं. रेंस ने कहा कि आप ही लोग इस चीज के बारे में सोचो.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े सरप्राइज जो Triple H द्वारा WWE Survivor Series 2025 में फैंस को दिए जा सकते हैं
WWE Survivor Series 2025 में होंगे बड़े मैच?
Survivor Series 2025 के लिए अभी तक WWE ने चार मुकाबलों का ऐलान किया है. मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न के साथ होगा. पंक की टीम में रोमन रेंस, द उसोज़ और कोडी रोड्स हैं. वहीं विज़न ग्रुप में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर शामिल हैं. इसके अलावा विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम का मैच ओस्का की टीम से होगा. वहीं जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. स्टेफनी वकेर भी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
17 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines