Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वह यहां पर काम कर रहे हैं. हाल ही में उनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ रही. दोनों के बीच मैच भी हुआ था. मैकइंटायर ने उनका करियर खत्म की कोशिश भी की थी. हालांकि, अब एक बड़ी चीज देखने को मिली है. ऑर्टन और मैकइंटायर के बीच दोस्ताना नज़र आया. ऑर्टन ने अपना कैरेक्टर इस बार ब्रेक किया है. वैसे ऑर्टन और मैकइंटायर को एक-दूसरे का कट्टर विरोधी माना जाता है.
रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर की आई तस्वीर
पिछले कुछ सालों में रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच एक-दूसरे के लिए जंग जारी है. इनके बीच ज्यादातर तीखी बहस ही रही है. इनके बीच आखिरी मुकाबला 12 सितंबर को हुए SmackDown के एपिसोड में हुआ था. मैकइंटायर ने वहां पर ऑर्टन को क्लेमोर किक से धराशाई कर दिया था.
खैर अब मैकइंटायर और ऑर्टन ने रिंग के बाहर कुछ साथ में समय बिताने का फैसला लिया है. ऑर्टन, मैकइंटायर और शेमस हाल ही में फेमस यूट्यूबर IShowSpeed द्वारा आयोजित किए गए इवेंट में नज़र आए. यह बहुत ही दिलचस्प चीज वहां पर नज़र आई. रैंडी और ड्रू को साथ देखकर कई फैंस चौंक भी गए होंगे. तस्वीर में ऑर्टन ने शेमस और मैकइंटायर के ऊपर खास अंदाज में इशारा भी किया है.
ये भी पढ़ें:-बचपन में ही WWE दिग्गज John Cena के प्यार में दीवानी हो गई थी मौजूदा चैंपियन, खुद स्वीकार की दिल की बात
रैंडी ऑर्टन ने स्पीड को आरकेओ लगाने की कोशिश की
IShowSpeed ने जो प्रोग्राम आयोजित किया था उसमें काफी मजाक भी देखने को मिला. स्पीड ने पीछे से आकर रैंडी ऑर्टन को आरकेओ लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. ऑर्टन ने इसके बाद स्पीड को खास अंदाज में गले भी लगाया. स्पीड ने ऑर्टन को इवेंट में आने के लिए शुक्रिया भी कहा.
ये भी पढ़ें:-WWE के 4 दिग्गजों की बेटियों ने बदल दी ‘पापा की परियों’ वाली कहावत, सॉलिड पंच से लिखी सफलता की कहानी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines