Bronson Reed Message for Roman Reigns: WWE Clash in Paris 2025 के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। एक हफ्ते बाद यह इवेंट फ्रांस में देखने को मिलेगा। रोमन रेंस इस शो में लड़ते हुए नजर आएंगे और उनकी भिड़ंत खूंखार रेसलर्स ब्रॉन्सन रीड से होने वाली है। इस मैच से पहले एक लाइव इवेंट के दौरान ब्रॉन्सन ने हुंकार भरी है और रोमन के पार्ट-टाइमर होने का मजाक उड़ाया है। इसके अलावा उन्होंने रोमन को धमकी भी दे डाली है।
ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस को दी चेतावनी
WWE के लगातार लाइव इवेंट होते हैं। एक शो के बाद जब ब्रॉन्सन रीड बैकस्टेज जा रहे थे, तो उन्होंने कैमरे में देखकर रोमन रेंस का जिक्र किया। उन्होंने रोमन को धमकी दी और कहा कि वो Clash in Paris में उनसे निपटेंगे। ट्राइबल थीफ ने कहा, ‘वो पार्ट टाइमर कहां हैं? मैं यहां हूं और ब्रॉन ब्रेकर भी यहां हैं। द विजन का दबदबा देखने को मिल रहा है। रोमन रेंस यहां नहीं हैं, पर उनके जूते यही हैं। हम पेरिस में आमने-सामने आने वाले हैं और द थीफ वहां आ रहे हैं।’
रोमन रेंस का WWE में आखिरी सिंगल्स मैच कब हुआ था?
रोमन के लिए ब्रॉन्सन रीड बड़ी चुनौती रहने वाले हैं। कारण यह है कि वो आखिरी बार सिंगल्स मैच में लगभग डेढ़ साल पहले नजर आए थे। WrestleMania 40 में उन्होंने कोडी रोड्स का सामना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए किया था। ब्लडलाइन रूल्स के तहत हुए इस मैच में रोमन को हार मिली और कोडी जीत के साथ नए चैंपियन बन गए। इसके बाद रोमन टैग टीम और मल्टी पर्सन मैच में दिखाई दिए हैं।
अब लंबे समय बाद वो वन ऑन वन मुकाबले में भिड़ते हुए दिखाई देंगे। रोमन के लिए चीजें आसान नहीं होंगी, क्योंकि ब्रॉन्सन रीड लगातार लड़ते हुए नजर आते हैं। रोमन को सालों का अनुभव है और वो दिग्गजों को हरा चुके हैं। ऐसे में ब्रॉन्सन को चित करना उनके लिए उतना मुश्किल नहीं होगा। मैच में अगर ब्रॉन ब्रेकर या सैथ रॉलिंस का दखल होता है, तो जे उसो और सीएम पंक आकर उन्हें संभाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 40 साल का फेमस रेसलर होगा WWE में John Cena का अंतिम विरोधी, खुद बड़े संकेत देकर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
4 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
9 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines