Becky Lynch: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में बहुत मजा आने वाला है. मैक्सिकन डुप्री अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. दोनों के बीच रीमैच होगा. बैकी पिछले कुछ हफ्तों से बहुत गुस्से में हैं. डुप्री के लिए तो उन्होंने बहुत ही गलत शब्दों का प्रयोग किया है. इसके अलावा जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और रेफरी जेसिका कार पर भी आरोप लगाए. खैर टाइटल मैच से पहले लिंच ने डुप्री के खिलाफ एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है.
WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
हाल ही में मौजूदा चैंपियन मैक्सिकन डुप्री की शादी हुई है. उनके शादी समारोह में WWE के कई स्टार्स शामिल हुए. बैकी लिंच ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि वो ड्रुपी के तलाक का जश्न मनाएंगी. लिंच के कड़वे शब्दों का बहुत विरोध हुआ था. लिंच को उनका रीमैच भी मिल गया है. वो दोबारा विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम कर सकती हैं.
खैर चैंपियनशिप मैच से पहले बैकी लिंच ने डुप्री को संदेश देते हुए कहा, ”कल Netflix के इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट है. मूडी मैक्सिकन के साथ मेरा शानदार रीमैच. कुछ लोगों का कहना है कि ये असली मेन इवेंट है. बॉक्स ऑफिस पर धूम मचेगी. सब्सक्रिप्शन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. आप सभी का स्वागत है. न्यूयॉर्क के मेयर बी उत्साहित हैं. मैं मैक्सिकन के इस शानदार हफ्ते को उलट-पुलट करने और फिर से विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के लिए तैयार हूं.”
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns सहित 5 स्टार्स जो WWE Raw के Netflix पर सालगिरह शो में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं
बैकी लिंच ने दिया था विवादित बयान
हाल ही में बैकी लिंच ने बेशर्मी की सारी हदें पार की थीं. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा था कि वो डुप्री के तलाक का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं. बैकी ने कहा, “‘मूडी मैक्सिन इस हफ्ते शादी करने वाली हैं. मैंने सुना है कि उनकी ड्रेस बेहद खराब है. उम्मीद है कि वो चैंपियन के रूप में अपना आखिरी हफ्ता सेलिब्रेट करेंगी. 5 जनवरी को ब्रुकलिन में हम सभी उनके तलाक का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ जश्न मनाएंगे.”
ये भी पढ़ें:-2026 की शुरुआत में 25 साल के WWE रेसलर ने लिया ‘संन्यास’, कंधे में चोट की वजह से करियर का दुखद अंत
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines