SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते समापन हो गया है. शो में शानदार मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. कुछ कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. Crown Jewel 2025 का बिल्डअप भी किया गया. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का खूब मनोरंजन किया. मेन इवेंट में हुए मैच ने सभी का दिल जीत लिया. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
कोडी रोड्स ने फैंस का स्वागत किया. रोड्स इससे ज्यादा कुछ कह नहीं पाए क्योंकि पॉल हेमन ने दखलअंदाजी दे दी. उनके साथ ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी थे. कोडी के समर्थन में रैंडी ऑर्टन भी आए. हेमन ने कहा कि ऑर्टन और कोडी आज रात हार जाएंगे. हेमन ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि हारने के बाद ऑर्टन, कोडी के खिलाफ हो जाएंगे. हेमन ने ऑर्टन और कोडी के बीच दरार डालने की कोशिश की.
सैमी ज़ेन का ओपन चैलेंज
सैमी ज़ेन ने एक बार य़ूएस टाइटल के लिए ओपन चैलेंज दिया. इसका जवाब देने कार्मेलो हेज आए. हालांकि, वह रिंग तक पहुंच नहीं पाए. द मिज़ ने पीछे से आकर उन्हें स्कल क्रशिंग फीनाले लगाकर धराशाई कर दिया. मिज़ ने अपने साथी हेज को बड़ा धोखा दिया है. इसके बाद सैमी को टक्कर देने के लिए एलिस्टर ब्लैक आए. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. शुरुआती समय में ब्लैक ने डॉमिनेट किया. मैच का अंत गजब का रहा. अचानक रिंगसाइड में डेमियन प्रीस्ट ने आकर ब्लैक का ध्यान भटका दिया. सैमी ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने हैलुवा किक और ब्लू थंडर बॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद प्रीस्ट ने ब्लैक को उठाकर टेबल पर पटक दिया.
ये भी पढ़ें:- WWE में John Cena के आखिरी मैच के टिकटों की कीमत ने छुआ आसमान, फैंस को करनी होगी जेब ढीली
टैग टीम मैच और कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट
शो में चेल्सी ग्रीन और अल्बा फायर का मुकाबला सोल रूका और जारिया से हुआ. मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मुकाबले में ग्रीन और फायर को हार का सामना करना पड़ा. करारी हार के बाद ग्रीन काफी गुस्से में नज़र आईं.
शो में स्टेफनी वकेर और टिफनी स्ट्रेटन के बीच Crown Jewel में होने वाले मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. निक एल्डिस भी वहां पर मौजूद रहे. वकेर ने कहा कि वह टिफनी का सम्मान करती हैं लेकिन Crown Jewel में हार नहीं मानेंगी. टिफनी ने कहा कि वह जहां भी जाएंगी वहां हमेशा टिफी टाइम ही रहेगा. इसके बाद दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए. टिफनी रिंग से गईं लेकिन जूलिया ने उनके ऊपर हमला कर दिया. उनके साथ कियाना जेम्स भी थीं. जेम्स ने वकेर से कहा कि वह क्राउन ज्वेल चैंपियन बनने में उनकी मदद कर सकती हैं. टिफनी ने दोबारा उठकर जेम्स को रिंग से बाहर खींचा. जूलिया के ऊपर वकेर अपना मूव लगाने वाली थीं लेकिन वह मुश्किल से बच निकलीं.
टैग टीम मैच और मेन इवेंट
जे’वॉन इवांस और रे फीनिक्स का मुकाबला लोस गार्जा के साथ हुआ. बैकस्टेज निक एल्डिस ने इस टैग टीम मुकाबले को बुक किया था. मुकाबले में सभी स्टार्स ने अपने तगडे एक्शन से फैंस को खूब दिल जीता. अं में इवांस और फीनिक्स ने शानदार जीत दर्ज की.
मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. ऑर्टन और रोड्स की केमिस्ट्री शानदर रही. हमेशा की तरह रीड और ब्रेकर ने अपना दबदबा बनाया. पॉल हेमन भी रिंगसाइड में मौजूद थे. मैच का अंत गजब का रहा. ब्रेकर ने रिंग से डाइव लगाकर बैरिकेड पर रोड्स को धराशाई कर दिया. रिंग के अंदर ऑर्टन ने रीड को डीडीटी लगाया. अचानक वहां पर सैथ रॉलिंस ने आकर ऑर्टन को स्टॉम्प दे दिया. रेफरी यह चीज देख नहीं पाए. रीड ने ऑर्टन को सुनामी मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज कर ली. मैच के बाद रॉलिंस ने कोडी को रिंग को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. कोडी ने रॉलिंस को क्रॉस रोड्स लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें:- WWE छोड़ा नहीं, निकाला गया! पूर्व चैंपियन को लेकर शॉकिंग खबर, Triple H ने क्यों उठाया बड़ा कदम?
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines