WWE SmackDown Results: WWE SmackDown का इस हफ्ते का शो खत्म हो गया है. ये शो लंदन से लाइव आया था. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. दर्शकों ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. मेन इवेंट में शानदार मैच देखने को मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. कंपनी ने रॉयल रंबल 2026 का बिल्डअप भी शुरू कर दिया है. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट
शो की शुरुआत अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने की. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. मैकइंटायर ने खुद पहला और एकमात्र ब्रिटिश WWE चैंपियन बताया. मैकइंटायर ने कहा कि सालों बाद ब्रिटेन के लोगों को एकजुट करने वाले वो अकेले हैं. ड्रू ने कोडी रोड्स का मजाक बनाया. उन्होंने साफ कर दिया कि रोड्स को शर्त के अनुसार रीमैच नहीं मिलेगा. रैंडी ऑर्टन ने एंट्री की. ऑर्टन ने मैकइंटायर से चैंपियनशिप लेने की बात कही. इसके बाद जेकब फाटू आए. उन्होंने मैकइंटायर के ऊपर हमला किया. फाटू और मैकइंटायर फैंस के बीच से बैकस्टेज गए. रिंग के अंदर ऑर्टन को द मिज़ ने पीछे से आकर अपना फिनिशिंग मूव लगाया.
रैंडी ऑर्टन vs द मिज़ (अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर्स क्वालिफाइंग मैच)
रैंडी ऑर्टन और द मिज के बीच बढ़िया मैच हुआ. शुरुआत में मिज़ का दबदबा देखने को मिला. ऑर्टन ने भी उन्हें तगड़ा जवाब दिया. अंत में ऑर्टन के आरकेओ से मिज़ नहीं बच पाए. ऑर्टन ने शानदार अंदाज में मैच अपने नाम किया.
टैग टीम मैच
जूलिया और कियाना जेम्स का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ. इस टैग टीम मैच में भी मजा आया. ब्लिस और फ्लेयर की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने अंत में जबरदस्त अंदाज में मैच जीता. मुकाबले में ब्लिस ने जबरदस्त एक्शन दिखाया.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
कोडी रोड्स को दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन मिला. रोड्स ने कहा कि वो चाहते हैं कि WWE यूनिवर्स उनका साथी बने. रोड्स ने स्वीकार किया कि उन्होंने उन सभी तरीकों पर ध्यान नहीं दिया जिनसे वो टाइटल हार सकते थे. रोड्स ने अंत में रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया. रोड्स ने जेकब फाटू को भी धमकी दी.
ट्रिक विलियम्स का मैच
ट्रिक विलियम्स और मैट कार्डोना के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर्स क्वालिफाइंग मैच हुआ. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. विलियम्स को देखकर फैंस खुश हुए. अंत में उन्होंने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. मैच के बाद किट विल्सन ने आकर कार्डोना पर हमला किया.
किट विल्सन का सैगमेंट
किट विल्सन ने प्रोमो कट करते हुए खुद की तारीफ की. उनके ऊपर जेकब फाटू ने हमला किया. फाटू ने उन्हें मूनसॉल्ट लगाया. फाटू ने कोडी रोड्स को रिंग में बुलाया. रोड्स ने एंट्री की और दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. ऑफिशियल्स ने आकर दोनों स्टार्स को पकड़ कर मामले को संभाला.
डेमियन प्रीस्ट का मैच
डेमियन प्रीस्ट और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर्स क्वालिफाइंग मैच हुआ. मुकाबले में प्रीस्ट ने बढ़िया प्रदर्शन किया और सिकोआ की हालत खराब की. बीच-बीच में सिकोआ ने भी वापसी की कोशिश की. अंत में प्रीस्ट ने मैच जीतकर अपने फैंस को खुश किया.
यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज
कार्मेलो हेज ने रिंग में आकर ओपन चैलेंज दिया. लियोन स्लेटर ने इस बार हेज को चुनौती पेश की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. दोनों के तगड़े मू्व्स को देखकर फैंस भी खुश हुए. अंत में हेज ने आसानी से अपने टाइटल को रिटेन किया.
चेल्सी ग्रीन का मैच
चेल्सी ग्रीन का मैच जार्डिन ग्रेस के साथ हुआ. इस दौरान रिंगसाइड में विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल भी बैठी हुई थीं. मुकाबले में ग्रेस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद ग्रेस ने कार्गिल को रिंग में बुलाया. ग्रीन ने इस दौरान ग्रेस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन गलती से कार्गिल को लग गई. ग्रेस ने इसके बाद टाइटल अपने हाथ में उठाया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में इल्जा ड्रेगनोव और सैमी ज़ेन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर्स क्वालिफाइंग मैच हुआ. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ. फैंस ने भी दोनों स्टार्स का समर्थन किया. मैच का अंत भी गजब का रहा. इल्जा ने रिंग के किनारे पर टॉरपीडो मॉक्सकाउ लगाया. उन्होंने टॉप रोप से सेंटन लगाने की कोशिश की, लेकिन जेन ने घुटने ऊपर कर लिए. ज़ेन ने इसके बाद इल्जा को हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद ट्रिक विलियम्स ने सैमी पर अटैक किया.
https://twitter.com/FadeAwayMedia/status/2012297579766190376
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में फैंस का टूटेगा दिल! अंतिम बार एंट्री कर सकते हैं ये 4 स्टार्स
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines