हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 जनवरी को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event का पूरा मैच कार्ड, लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखें?

आगामी WWE Saturday Night’s Main Event बहुत धमाकेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. शो में कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं. आइए आपको इस शो को लेकर पूरी जानकारी देते हैं.

विज्ञापन
WWE Saturday Night’s Main Event

Saturday Night’s Main Event: 2026 की शुरुआत का पहला बड़ा इवेंट 24 जनवरी (भारत में 25 जनवरी) को WWE Saturday Night’s Main Event होगा. Royal Rumble 2026 से कुछ दिन पहले ही ये शो होने वाला है और इस वजह से ही फैंस भी उत्साहित हैं. कंपनी ने एपिसोड के लिए तगड़े मैचों का ऐलान किया है. Saturday Night’s Main Event कनाडा के क्यूबेक प्रांत के मॉन्ट्रियल स्थित बेल सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस शो से रॉयल रंबल को लेकर कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. खैर हम आपको Saturday Night’s Main Event के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

Saturday Night’s Main Event को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

Saturday Night’s Main Event का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं. आप सभी जानते हैं कि भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होता है लेकिन Saturday Night’s Main Event को लेकर ऐसा नहीं है. बता दें Saturday Night’s Main Event को भारत में रविवार 25 जनवरी 2026 को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन-1, सोनी स्पोर्ट्स टेन-3 हिंदी, सोनी स्पोर्ट्स टेन-4 तमिल, सोनी स्पोर्ट्स टेन-4 तेलुगु और सोनी लिव पर होगी.

WWE Saturday Night’s Main Event में होने वाले मैच

Saturday Night’s Main Event के लिए WWE ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. सभी काफी तगड़े मुकाबले हैं. शो में रैंडी ऑर्टन, ट्रिक विलियम्स, डेमियन प्रीस्ट और सैमी ज़ेन के बीच फैटल 4वे मैच होगा. इस मुकाबले को जीतने वाले स्टार को आगामी रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. रिया रिप्ली और इयो स्काई अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज के खिलाफ डिफेंड करेंगी. कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच सिंगल्स मैच होगा. इनके मैच में काफी बवाल मचने की उम्मीद है. एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE का पूर्व ट्राइबल चीफ बेईमानी से बना चैंपियन, लालटेन से कहर मचाकर करियर में रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola